मशरक मनरेगा भवन में प्रखंड और अंचल कर्मियों के तबादले पर भव्य विदाई समारोह आयोजित

मशरक मनरेगा भवन में प्रखंड और अंचल कर्मियों के तबादले पर भव्य विदाई समारोह आयोजित

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

सारण जिले के मशरक प्रखंड मुख्यालय के मनरेगा सभागार कक्ष में प्रखंड और अंचल से तबादला हुए कर्मियों के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख रवि प्रकाश सिंह मंटू ने किया वही बीडीओ मो आसिफ मौजूद रहें।वही मंच संचालन बहरौली मुखिया अजीत सिंह ने किया।

मौके पर बहरौली मुखिया अजीत सिंह ने बताया कि विदाई समारोह का आयोजन प्रखंड मुखिया संघ और पंचायत समिति संघ की तरफ से आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष डॉ जितेन्द्र सिंह,दुरगौली मुखिया प्रतिनिधि सत्येंद्र सिंह,सेमरी मुखिया प्रतिनिधि दिलीप सिंह,बीडीसी संजय कुमार सिंह,शशी भूषण सिंह,शिक्षक नेता संतोष सिंह,भाजपा मंडल अध्यक्ष बीरबल प्रसाद कुशवाहा सहित अन्य उपस्थित थे।

मौके पर बीडीओ मो आसिफ ने बताया कि प्रखंड और अंचल कार्यालय के 35 कर्मियों के स्थानांतरण होने पर कार्यक्रम के दौरान भावविनी विदाई दिया गया। परंपरा के तहत स्थानांतरित सभी कर्मियो को अंग वस्त्र और फूल माला से सम्मानित किया गया। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि सभी कर्मी कुशल प्रशासक के रूप में अपनी भूमिका निभाई है।

उनके अच्छे कार्यकाल पर चर्चाएं हुई। प्रखंड और अंचल कार्यालय के 35 कर्मियों में लेखापाल, कार्यपालक सहायक, राजस्व कर्मचारी सहित अन्य को कार्यकाल के समय अवधि पूरा हो जाने पर तबादला हुआ है।

यह भी पढ़े

सिसवन की खबरें : महेंद्रनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि को 80 हजार से अधिक शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक

भारत और फ्रांस के बीच कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर वार्ता

Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 का ऐसे पूरा होगा 40 दिन का इम्तिहान

कालाजार को लेकर धमदाहा में प्रशिक्षण कार्यक्रम  आयोजित:

सांसद पर पुलिस लाठी चार्ज करने के खिलाफ भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला जलाया

भगवानपुर हाट की खबरें :  आशा कार्यकर्ताओं ने तीसरे दिन सीएचसी के सामने प्रदर्शन किया

Leave a Reply

error: Content is protected !!