Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों की बैठक एवं सहभोज का हुआ आयोजन - श्रीनारद मीडिया

ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों की बैठक एवं सहभोज का हुआ आयोजन

ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों की बैठक एवं सहभोज का हुआ आयोजन

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

संगठन के कार्य योजना पर हुई विस्तृत चर्चा

श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क

ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ जनपद बलिया के पदाधिकारियों की एक बैठक एवं सहभोज का आयोजन देर शाम श्रीराम जानकी मंदिर छोड़हर पर संपन्न हुआ। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने सर्वप्रथम मंदिर में आयोजित भव्य आरती कार्यक्रम में भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया तत्पश्चात संगठन के आगे की कार्य योजना पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक की शुरुआत में संगठन के जिला उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश ओझा ने बताया कि आगामी दिसंबर महीने में संगठन के द्वारा भव्य सामूहिक उपनयन संस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया जाना चाहिए जिसमें जनपद के ब्राह्मण बच्चों का नि:शुल्क उपनयन संस्कार संगठन के द्वारा कराया जाना चाहिए। उपस्थित सभी सदस्यों ने इसका जोरदार समर्थन किया एवं सभी सदस्यों के सहमति से 15 दिसंबर 2024 का दिन उपनयन संस्कार के लिए निश्चित किया गया।

साथ ही साथ संगठन के जिला अध्यक्ष रिंकू दुबे के प्रस्ताव पर जनपदीय कार्यकारिणी के पुनर्गठन पर भी विचार किया गया एवं यह निश्चित किया गया की जनपदीय संरक्षक मंडल एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियो से विचार विमर्श करके नवंबर महीने में नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी।

बैठक में उपस्थित संगठन के प्रदेश महासचिव राजेश कुमार मिश्र ने प्रदेश स्तर पर संगठन के द्वारा किए जा रहे कार्यों से सभी पदाधिकारियों को अवगत कराते हुए कहा कि आज पूरे प्रदेश का ब्राह्मण ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ के साथ खड़ा है क्योंकि संगठन के पदाधिकारी ग्राम स्तर से लेकर देश स्तर तक नि:स्वार्थ पूरे ब्राह्मण समाज के लिए लगातार काम कर रहे हैं। ब्राह्मण समाज के उत्थान, सांस्कृतिक गौरव, रोजगार, शिक्षा, ज्योतिष ज्ञान आदि के क्षेत्र में संगठन लगातार काम कर रहा है।

बैठक में अधिवक्ता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष ने अपना विचार रखते हुए कहा कि ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ आज पूरे जनपद में हर ब्राह्मण के लिए उसके सुख दुख का साथी बना हुआ है। बैठक को राम जानकी मंदिर एवं विद्यालय के प्रबंधक संजय मिश्रा ने संबोधित करते हुए संगठन को और विस्तृत रूप से काम करने के बारे में अपना सुझाव दिया।

कार्यक्रम को ओम प्रकाश पांडे, दया शंकर तिवारी, जितेंद्र तिवारी, विष्णु कुमार मिश्रा, दीपक ओझा, राघवेंद्र मिश्र, रत्नाकर दुबे, सत्येंद्र पांडे, ई० राघवेंद्र तिवारी, सरोज दुबे, मनीष दुबे आदि ने संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता जनपद के वरिष्ठ संरक्षक अरुण कुमार ओझा एवं संचालन विष्णु कुमार मिश्रा ने किया। तत्पश्चात सभी लोगों ने मंदिर के व्यवस्थापक संजय मिश्रा के सौजन्य से सहभोज का आनंद लिया।

यह भी पढ़े

जिला शिक्षा विभाग द्वारा वर्ग 1 से 8 तक के बच्चों के लिए अर्द्धवार्षिक परीक्षा आयोजित

डीसीएबी, सीवान ने भागलपुर में आयोजित क्वालीफायर मैच में बिहार दिव्यांग टीम की जीत पर दी बधाई

गंगा नदी एवं सरयू नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट

सिधवलिया की खबरें : आत्‍महत्‍या मामले में सीआईडी की टीम मामले की जांच में जुटी

Leave a Reply

error: Content is protected !!