बिहार में दामाद की हत्या का आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

बिहार में दामाद की हत्या का आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया,  स्‍टेट डेस्‍क:

बिहार में आन की खातिर की गई हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मुख्य आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बिहार के छपरा निवासी धर्मवीर जयराम गिरी के रूप में हुई है। आरोपी ने तीन अक्तूबर 2023 को बीच बाजार दामाद सूरजकांत की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी।दरअसल धर्मवीर की बेटी ने सूरजकांत से पिता की मर्जी के बगैर प्रेम विवाह कर लिया था।

इसके बाद दामाद और ससुर में विवाद हो गया। बदला लेने की नीयत से धर्मवीर ने सूरजकांत की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी बिहार से फरार हो गया था। सूरजकांत के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज थे बेरहमी से हुई हत्या के बाद खूब हंगामा हुआ था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए डीएसपी रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था, लेकिन आरोपी पुलिस को चकमा दे रहा था।

फिलहाल उसने दिल्ली में शरण ली हुई थी। काफी प्रयास के बाद दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने उसे ढूंढा है।अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त राकेश पावरिया ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि छपरा हत्याकांड का आरोपी दिल्ली की गीता काॅलोनी में छिपा हुआ है। सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया। इस बीच टीम को पता चला कि आरोपी गीता काॅलोनी में एसडीएम ऑफिस के पास आने वाला है। फौरन मौके पर जाल बिछाकर आरोपी को दबोच लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। आरोपी ने बताया कि सूरजकांत ने पहले से शादीशुदा होने के बावजूद उसकी बेटी से शादी की थी। विरोध करने पर उसके साथ झगड़ा कर कई शिकायतें दर्ज करा दी थीं। धर्मवीर के खिलाफ पांच मामले दर्ज हैं। बदला लेने की नियत से उसने सूरजकांत की हत्या कर दी। पुलिस ने धर्मवीर को गिरफ्तार कर उसकी सूचना बिहार पुलिस को दे दी है।

यह भी पढ़े

 लखीसराय में SIT की टीम ने महज कुछ घंटे के अंदर बरामद किया, 6 अपहरणकर्ता गिरफ्तार

“वरिष्ठ साहित्यकार शिवदयाल किए गए सम्मानित”

चक्रवात ‘रेमल’ को लेकर बंगाल में हाई अलर्ट

जम्मू-कश्मीर में कब होंगे विधानसभा चुनाव?

चक्रवात ‘रेमल’ को लेकर बंगाल में हाई अलर्ट

52.78 प्रतिशत वोटिंग के साथ बड़हरिया में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ चुनाव

चुनाव आयोग ने क्यों जारी किया मतदान का ब्योरा?

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!