बकझक के बाद अपराधी ने युवक के सीने में मारी गोली, गंभीर हालत में पटना रेफर

बकझक के बाद अपराधी ने युवक के सीने में मारी गोली, गंभीर हालत में पटना रेफर

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सीवान(बिहार):

सीवान जिला के बड़हरिया थाना क्षेत्र के भदायं गांव में सोमवार को अपराधियों ने एक दलित युवक को गोली मार कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के भदायं गांव निवासी हरिचरण राम के 17 वर्षीय पुत्र रवींद्र कुमार राम उर्फ राजा कुमार को सोमवार की दोपहर को भदायं प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल के पास स्थित बगीचे में गोली मार दी। जिससे घायल के परिजनों में हाहाकार मच गया। वहीं गांव में अफरतफरी मच गयी।

घटना की जानकारी पाकर सदर एसडीपीओ अजय कुमार सिंह और थाना अध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा ने दलबल के साथ पहुंचकर घटना की जांच की। परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की। और घटना के कारणों और मामले की तहकीकात की जा रही है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बाइक पर सवार दो अपराधियों ने प्रोजेक्ट बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय भदायं के आम के बगीचा में खड़े रवीन्द्र कुमार उर्फ राजा कुमार से पहले बकझक की और बात बढ़ने पर राजा कुमार के सीने में गोली मार दी।

परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार भदायं गांव के ही निवासी सदरे आलम का पुत्र तौफीक आलम और उसके सहयोगी ने आकर पहले राजा कुमार के साथ तू-तू मैं- मैं किया। उसके बाद किसी बात को लेकर तौफीक आलम ने राजा कुमार को सीने में गोली मार गंभीर रुप से घायल कर दिया। राजा कुमार को घायलावस्था में इलाज के लिए ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़हरिया पहुंचाया।जहां डॉक्टरों ने राजा कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए सदर अस्पताल, सीवान भेज दिया।

जबकि सदर अस्पताल सीवान के डॉक्टरों ने घायल राजा कुमार को गंभीर स्थिति में पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया। घटना के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि राजा कुमार प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल के पास स्थित बगीचे में खड़ा था। गर्ल्स हाई का लंच होने वाला था। तभी बाइक से सवार तौफ़ीक आलम और उसका दोस्त वहां पहुंचा। ग्रामीणों का कहना है कि राजा कुमार का कसूर सिर्फ इतना है कि उसने विद्यालय की लड़कियों के छेड़खानी का राजा कुमार मना किया था।

जो अपराधी चरित्र के बाइक सवारों को अच्छी नहीं लगी। चूंकि राजा कुमार ने उनसे आग्रह किया था कि आप लोग यहां से चले जाइए, विद्यालय का लंच होने वाला है। लेकिन दोनों वहां से जाने के बजाय तौफीक आलम पहले राजा के साथ तू-तू मैं-मैन किया और फिर उसने राजा कुमार पर अचानक गोली चला दी।

ग्रामीणों ने बताया कि पहले भी इन्हीं लोगों द्वारा इसी तरह के मसले पर आलमपुर के साथ मारपीट की थी। इस संबंध में थाना अध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा ने बताया कि ग्रामीण और परिजनों के अनुसार गोली तौफीक आलम ने मारी है। पुलिस उसे मोबाइल लोकेशन के आधार पर तलाश रही है। छापेमारी चल रही है। पुलिस के अनुसार उसे जल्द ही उसे गिरफ्तार लिया जाएगा।

यह भी पढ़े

सेक्स वर्धक गोलियां खाकर दूल्हे ने मनाई सुहागरात,क्यों?

पंचायतों द्वारा सामना की जाने वाली वित्तीयन की समस्याओं का कारण क्या है?

भारत का जनसांख्यिकीय परिवर्तन और वृद्धि का क्या महत्त्व है?

बिहार के पटना में विधायकों के अपहरण का केस दर्ज,क्यों?

Leave a Reply

error: Content is protected !!