Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
श्रीलंका एयरलाइंस के विज्ञापन में रामकथा का अद्भुत चित्रण! - श्रीनारद मीडिया

श्रीलंका एयरलाइंस के विज्ञापन में रामकथा का अद्भुत चित्रण!

श्रीलंका एयरलाइंस के विज्ञापन में रामकथा का अद्भुत चित्रण!

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

रामकथा के जरिये श्रीलंका की एयरलाइंस ने ना सिर्फ पर्यटकों का बेड़ा पार करेगी बल्कि भारतीयों के मन-मस्तिष्क में गहरा असर छोड़ रही है। प्राचीन संस्कृति का इतना सुंदर, भावपूर्ण और मनमोहक चित्रण शायद ही पहले कभी किसी कंपनी ने किया हो। मात्र पांच मिनट में सारी दुनिया को विश्वास दिला दिया गया कि रामायण कोई कथा नहीं बल्कि भारतीय व श्रीलंकाई इतिहास का प्रामाणिक दस्तावेज है जो श्रीलंका यानी लंका की मनोरम यात्रा के लिए प्रेरित किया गया है।

इंटरनेट पर वायरल हुआ विज्ञापन

इस अद्भुत विज्ञापन ने भारतीयों ही नहीं बल्कि विश्व भर के पर्यटकों के मन में कम से कम एक बार श्रीलंका जाकर इतिहास के इन दुलर्भ पन्नों को पलटने की ललक जगा दी है। इंटरनेट पर इस विज्ञापन को मिले करोड़ों हिट इसके साक्षी हैं। एक्स पर साझा किए गए इस वीडियो में एक भारतीय दादी मां अपने पोते को कहानी की एक किताब से रामायण के बारे में बताती हैं। वह बताती हैं कि श्रीलंका में आज भी वह स्थान मौजूद हैं जो रामायण में बताए गए हैं। वह यह भी बताती हैं कि माता सीता का अपहरण कर राक्षस राजा रावण उन्हें लंका में कहां ले गया था।

रावण की गुफा भी दिखाई गई

कहानी सुनाते हुए एनिमेशन की सहायता ली गई है जो कुछ ही क्षणों में लंका के मूल स्थान में बदल जाते हैं। मनोरम दृश्यों वाली इस यात्रा में इला के निकट स्थित रावण की गुफा को भी दिखाया गया है, जहां रावण सीता को अशोक वाटिका ले जाने से पहले ले गया था। प्रसिद्ध तीर्थ सीता अम्मन मंदिर दिखाया गया है। फिर दादी मां बताती हैं कि कैसे भगवान राम की वानर और भालुओं की सेना ने भारत को लंका से जोड़ने वाला राम सेतु बनाया था जो आज भी भारत में रामेश्वरम से श्रीलंकाई समुद्र तक देखा जा सकता है।

अंग्रेजी में जारी हुआ विज्ञापन

विज्ञापन में यह भी बताया गया है कि लक्ष्मण के जीवन की रक्षा के लिए हनुमान जी संजीवनी बूटी लाने के लिए पूरा पहाड़ उठा लाए थे। इंटरनेट पर अंग्रेजी भाषा के इस विज्ञापन के वीडियो को दुनिया भर में लोगों ने सराहा है। एक यूजर ने कमेंट में कहा कि वह अगले साल अपने दोस्तों के साथ जापान जाने की योजना बना रहा था, लेकिन अब वह सब श्रीलंका जाएंगे।

खूबसूरत अंदाज में ऐतिहासिक स्थलों का चित्रण

एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि वह नहीं जानते थे कि श्रीलंकाई लोगों ने अब तक रामायणकालीन स्थानों को इतना संजो कर रखा है। इस विज्ञापन में इन ऐतिहासिक स्थलों को खूबसूरत अंदाज में दिखाया गया है। एक अन्य ने कहा कि इस शानदार विज्ञापन ने बचपन की राम कथा की यादों को फिर से ताजा कर दिया। श्रीलंकाई एयरलाइंस ने अपने विज्ञापन के जरिये प्राचीन हिंदू ग्रंथ रामायण को लोगों के दिलों में जीवंत कर दिया। साथ ही इन प्राचीन ऐतिहासिक स्थलों के हवाई भ्रमण के लिए पर्यटकों की रुचि अनुरूप पैकेज का भी उल्लेख किया है।

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!