Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
भाजपा कार्यकर्ता के गिरफ्तारी से आक्रोशित भाजपाइयों ने गिरफ्तारी पर जताया रोष, आंदोलन की चेतावनी - श्रीनारद मीडिया

भाजपा कार्यकर्ता के गिरफ्तारी से आक्रोशित भाजपाइयों ने गिरफ्तारी पर जताया रोष, आंदोलन की चेतावनी

भाजपा कार्यकर्ता के गिरफ्तारी से आक्रोशित भाजपाइयों ने गिरफ्तारी पर जताया रोष, आंदोलन की चेतावनी

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

* मामला है रामनवमी के दौरान शोभायात्रा आयोजको और प्रशासन के बीच विवाद का , मामले की जांच की मांग

श्रीनारद मीडिया, सीवान(बिहार):

सीवान जिले के बड़हरिया प्रखंड़ मुख्यालय के सधुनी मठ स्थित बजरंगदल के कार्यलय में भाजपा कार्यकर्ता की गिरफ्तारी से आक्रोशित बीजेपी नेताओं ने प्रेसवार्ता कर प्रशासन के रवैये पर रोष जताया। इस प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने भाजपा कार्यकर्ता नरेंद्र पर्वत सहित दो कार्यकर्ताओ के गिरफ्तरी का विरोध करते हुए कहा कि बड़हरिया प्रशासन द्वारा माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने कहा कि शेखपुरा में रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान जब शोभा यात्रा निर्धारित रूट से जा रही थी और दूसरे पक्ष के किसी ने इसका विरोध नहीं किया तो प्रशासन ने विवाद खड़ा करने के लिए ऐसा कदम उठाया है। उन्होंने रूट चार्ट कॉपी दिखाते हुए कहा कि प्रशासन के कहने पर जब शोभा यात्रा वापस चली गई तो एफआईआर करने का क्या औचित्य है? स्थानीय प्रशासन अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए ऐसा कदम उठा रहा है।

उन्होंने जिला प्रशासन से गिरफ्तारी पर अविलम्ब रोक लगाने की मांग करते हुए कहा कि जिला के उच्चस्तरीय पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच करे। यहां सभी समुदाय के लोग आपस मे मिलजुल कर रहते आये हैं। लेकिन बड़हरिया प्रशासन बड़हरिया को अशांत करने में लगा है।

वहीं भजपा नेता व सरपंच संघ के उपाध्यक्ष अरिवंद कुमार श्रीवास्तव ने भाजपा कार्यकर्ता के गिरफ्तारी को दमनात्मक और एक पक्षीय करवाई करार देते हुए कहा कि यहां हिन्दू मुसलमान में कोई विवाद नहीं है। सभी त्योहार मिलजुल कर मानते हैंं। उन्होंने कहा कि पहले इस घटना की उच्चस्तरीय जांच के साथ थानाध्यक्ष और सीओ की भूमिका की जांच होनी चाहिए। जब रूट का भौतिक सत्यापन के बाद प्रशाससन द्वारा स्वीकृति दी गई तो फिर उस मार्ग से शोभा यात्रा गुजरने से क्यों रोका गया। और जब शोभा यात्रा वापस चली गई तो मुकदमा दर्ज करने का क्या तुक बनता है।

उन्होंने आरोप लगाते कि किसी व्वक्ति विशेष के दबाव में यह कार्रवाई हुई है। पूर्व मुखिया व भाजपा कोषाध्यक्ष बीरेंद्र प्रसाद ने कहा कि पूरी घटना की जांच सीआईडी से होनी चाहिए। तबतक गिरफ्तारी पर रोक लगाई जाए। वहीं बजरंगदल के जिला संयोजक रंजन कुमार सिंह ने कहा कि मैं घटना के दौरान में शेखपुरा गांव में उपस्थित था प्रशासन खुद अपनी गाड़ी से रास्ते को बाधित कर रखा था।

उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के गिरफ्तारी पर रोक लगाने पर मांग करते हुए कहा कि इस गिरफ्तारी से तमाम जिले के विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता आक्रोशित हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन जब सोलिंग वाला मार्ग निर्धारित किया गया था, तब उस समय क्यों नहीं देखा गया कि रास्ते मे कोई धार्मिक स्थल है। प्रशासन अगर अपने दमनात्मक रवैये में बदलाव नहीं लाता है तो जन सहयोग से शांति पूर्ण आंदोलन किया जाएगा।

मौके पर सरपंच संघ अध्यक्ष झगरू यादव, बीएचपी के प्रखंड़ अध्यक्ष सुभाष शर्मा, सह संयोजक बिटू गिरी, पंचायत संयोजक गुड्डू कुमार, लव मिश्र, आदर्श गौतम, निखिल कुमार आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़े

सीवान के पचरूखी में तीन लोगों की संदिग्‍ध परिस्थिति में मौत

बारातियों से भरी बस और ट्रैक्टर के बीच हुई भीषण टक्कर में 4 की मौत, 10 घायल

नाले की जमीन को अतिक्रमण कर जलनिकासी को पूरी तरह से बन्द करने वाले 24 अतिक्रमणकारियो को अंचल ने थमाया नोटिस

आत्महत्या न कायरता होती है, न पलायन और न ही साहस,कैसे?

Leave a Reply

error: Content is protected !!