बाबा सिद्ध नाथ समाधि स्थल सलारपुर में वार्षिक विशाल भंडारे का आयोजन

बाबा सिद्ध नाथ समाधि स्थल सलारपुर में वार्षिक विशाल भंडारे का आयोजन

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, हरियाणा

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के गांव सलारपुर में स्थानेश्वर महादेव मन्दिर के बाबा सिद्ध नाथ कृषि फार्म प्राचीन समाधि स्थल में विश्व बंधुत्व जन कल्याण हेतु महा रुद्राभिषेक हुआ व हवन यज्ञ के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। धर्मनगरी के विद्वत संत समाज ने शिरकत की, महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विद्यागिरि जी महाराज, महंत बंसीपुरी जी महाराज एवं संत समाज द्वारा यज्ञ में पूर्णाहुति डाली गई।

महामंडलेश्वर विद्यागिरि जी महाराज ने प्रयागराज कुंभ पर्व पर आने का सभी को निमंत्रण दिया। महंत बंशी पुरी महाराज ने कहा कि श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी का ध्येय जनकल्याण व समाज में सद्भाव रहता है। उन्होंने कहा कि सलारपुर स्थित बाबा सिद्धनाथ की प्राचीन व चैतन्य समाधि है यहां भंडारा करने व पूजा पाठ की पुरानी परंपरा रही है। इसी के अनुसार और इलाके व आसपास के सब समुदाय के लोगों की सुख समृद्धि मंगल कामना हेतु पूजा अर्चना यज्ञ, अनुष्ठान व भंडारा किया जाता है ताकि विश्व बंधुत्व रहे तथा संपूर्ण विश्व का कल्याण हो।

इस अवसर पर संत महामंडल की अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी विद्यागिरि महाराज , षडदर्शन साधुसमाज के अध्यक्ष परमहंस ज्ञानेश्वर, महंत गुरुभगत सिंह , महंत महेश मुनि, महंत विश्वनाथ गिरि, महंत भीम पुरी, महंत जगन्नाथ पुरी, महंत सर्वेश्वरी गिरि, महंत लक्ष्मी नारायण पुरी, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, महंत विशाल दास,स्वामी रंगनाथपुरी, महंत तरण दास,महंत जगन्नाथ पुरी, महंत ईश्वर दास, महंत राम अवतार दास, महंत छविराम दास,महंत विजय पुरी, महंत जनार्दन दास, महंत सुनील दास महंत स्नेह दास, स्वामी मनोहर गिरि इत्यादि व महिला मंडली इत्यादि मौजूद रहे, विशाल भंडारे में आसपास के सभी गांव वासियों ने भाग लिया और प्रसाद के साथ संत महात्माओं का आशीर्वाद लिया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!