Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
भगवान सूर्य को अर्घ्य, घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़. - श्रीनारद मीडिया

भगवान सूर्य को अर्घ्य, घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़.

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

पटना से कैलिफोर्निया तक छठ की छटा.

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

 छठव्रतियों ने बुधवार की शाम अस्ताचलगामी (अस्त होते हुए) सूर्य को अर्घ्य दिया। इसे लेकर दुनियाभर में उत्साह का माहौल है। घाटों पर अर्घ्य देने के बाद छठव्रती घर लौटने लगे हैं। घाटों पर श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ दिखी। हालांकि भीड़ से बचने के लिए कई छठव्रतियों ने अपने घरों में ही अर्घ्य दिया। अब गुरुवार को उदीयमान सूर्य को छठव्रती अर्घ्य देंगे।

अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया में भगवान सूर्य को अर्घ्य देती महिलाएं। करीब 4 करोड़ की आबादी वाले कैलिफोर्निया में 3.04 लाख भारतीय रहते हैं।

खूबसूरत राज्य कैलिफोर्निया में छठ धूमधाम से मनाया जाता है। इस राज्य में चट्‌टान से लेकर समुद्र और पर्वत से लेकर रेगिस्तान तक सब कुछ है।

बिहार के CM नीतीश कुमार भी छठव्रती को जल अर्पण कर रहे हैं। सीएम की बहन और भाभी छठ करती हैं। सीएम आवास में ही अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया गया।

नवादा के छठ घाटों पर भी छठव्रती अर्घ्य देने के लिए पहुंच रही हैं। छठ घाट पर विशेष व्यवस्था की गई है। छठव्रतियों और उनके साथ आने वाले परिवार के सदस्यों के लिए भी सुरक्षा के तमाम इंतजाम किए गए हैं।

मुजफ्फरपुर के सेंट्रल जेल में कई कैदी भी छठ कर रहे हैं। यहां नाइजीरिया के एक कैदी भी छठ महापर्व करते हुए दिखे। अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देते हुए नाइजीरिया का कैदी।

भागलपुर में भी छठ महापर्व पर घाटों पर भीड़ उमड़ पड़ी है। यहां के बरारी घाट पर छठव्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दे रही हैं। छठव्रती के साथ परिवार के सदस्य भगवान भास्कर को दूध अर्पित कर रहे हैं।

बेतिया नगर के संतघाट को सजाया गया है। संत घाट रोशनी से जगमगा रहा है। हजारों छठव्रती संतघाट के दोनों बगल पंडाल में बैठ कर छठ कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में भी छठ महापर्व की धूम है। नालंदा के हिलसा में छठ घाट पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देतीं छठव्रती। छठव्रतियों को लेकर बैरिकेडिंग भी की गई है।

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के दौरान पटना के घाट पर सीएम नीतीश कुमार भी पहुंचे। उन्होंने कई घाटों का निरीक्षण किया। छठव्रतियों को प्रणाम करते सीएम नीतीश कुमार।

पटना के दीघा घाट पर सूर्यास्त से पहले ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच गए। वे छठ घाट पर अपनी जगह बनाकर बैठ गए।

नवादा में छठ घाट के रास्तों को खूबसूरत अंदाज में सजाया गया है। कोलकाता के कलाकारों ने सजावट की है।

भागलपुर के बरारी घाट पर दंडवत होकर जाती छठव्रती। छठ महापर्व में दंडवत का काफी महत्व है। घर से घाट तक इसी तरह छठव्रती पहुंचते हैं।

औरंगाबाद के मशहूर देव मंदिर से ड्रोन के जरिए ली गई तस्वीर। देव मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे हैं। बिहार के सबसे प्रमुख सूर्य मंदिरों में से एक है यह देव मंदिर। दूसरे राज्यों से भी लोग यहां अर्घ्य देने के लिए आते हैं।

जमुई जिले में घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़। घाट किनारे पहले डाला रख दिया गया है। इसके बाद अर्घ्य देने की तैयारी हो रही है।

जहानाबाद के घाटों पर पहुंचीं छठव्रती। सूर्यास्त का हो रहा इंतजार।

Leave a Reply

error: Content is protected !!