Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
35 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार. - श्रीनारद मीडिया

35 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार.

35 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार.

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

भारत सरकार की ओर से इस साल के लिए खेल पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया है. टोक्यो ओलिंपिक 2021 (Tokyo Olympics 2021) में जैवलिन का गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) समेत कुल 11 एथलीटों को सर्वोच्च खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न (Major Dhyanchand Khel Ratna 2021) के लिए चुना गया है. वहीं 35 खिलाड़ियों को दूसरे प्रमुख सम्मान, अर्जुन अवॉर्ड (Arjun Award 2021) के लिए चुना गया है.

इनमें टोक्यो ओलिंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली पुरुष हॉकी टीम (Indian Men Hockey Team) के सदस्यों के अलावा, दिग्गज भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) और टोक्यो पैरालिंपिक में मेडल जीतने वाले सुहास एलवाई (Suhas LY) और भाविना पटेल (Bhavina Patel) शामिल हैं. इस बार के खेल पुरस्कारों में टोक्यो ओलिंपिक और पैरालिंपिक में देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों का दबदबा रहा. ओलिंपिक और पैरालिंपिक के कारण ही खेल पुरस्कारों के नामांकन और चयन प्रक्रिया में देरी हुई.

खेल पुरस्कारओं के चयन के लिए बनाई गई समिति ने खेल मंत्रालय को अपनी ओर से नाम भेजे, जिसमें अर्जुन पुरस्कार के लिए 35 खिलाड़ियों को चुना गया, जो एक नया रिकॉर्ड है. इससे पहले पिछले साल ही अर्जुन पुरस्कार के लिए 27 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया था. हालांकि, इस बार अधिक संख्या होने का बड़ा कारण भारतीय पुरुष हॉकी टीम ब्रॉन्ज मेडल जीतकर 41 साल का सूखा खत्म करने वाली भारतीय हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश को छोड़कर लगभग सभी सदस्यों को अर्जुन पुरस्कार के लिए चुना गया है. श्रीजेश को ओलिंपिक मेडल के अलावा हॉकी में करीब डेढ़ दशक की सेवाओं के लिए खेल रत्न के लिए चुना गया है.

धवन और पैरा-एथलीट भी सम्मानित

वहीं भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के सीनियर बल्लेबाज शिखर धवन को भी इस अवॉर्ड के लिए चुना गया है. पिछले करीब एक दशक से भारतीय टीम के लिए ओपनर की भूमिका निभा रहे शिखर का नाम बीसीसीआई की ओर से सुझाया गया था. धवन ने भारत के लिए 10 हजार से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बनाए हैं. वहीं टोक्यो पैरालिंपिक में टेबल टेनिस का सिल्वर जीतकर इतिहास रचने वाली भाविना पटेल को भी चुना गया है. पैरालिंपिक में ही बैडमिंटन का सिल्वर जीतने वाले सुहास यथिराज और ऊंची कूद का सिल्वर जीतने वाले निषाद कुमार भी अर्जुन पुरस्कार के लिए चुने गए खिलाड़ियों में शामिल हैं.

टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास बनाने वाले भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा और रजत जीतने वाले पहलवान रवि दहिया सहित 11 खिलाड़ियों को देश के शीर्ष खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया है जबकि क्रिकेटर शिखर धवन सहित 35 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार के लिए चुना गया है।

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार हर वर्ष 29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किए जाते हैं लेकिन इस बार उसी समय के आसपास टोक्यो ओलम्पिक और पैरालम्पिक होने के कारण पुरस्कारों को दिए जाने में देरी हो गई।

खेल रत्न के लिए चुने गए खिलाड़ियों में नीरज चोपड़ा, रवि दहिया, हॉकी गोलकीपर पीआर श्रीजेश, फ़ुटबाल कप्तान सुनील छेत्री, महिला क्रिकेटर मिताली राज, महिला मुक्केबाज लवलीना बोर्गोहैन,पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत, सुमित अंतिल, अवनि लेखड़ा, कृष्णा नागर और मनीष नरवाल शामिल हैं।

Leave a Reply

error: Content is protected !!