बॉयफ्रेंड से मिलने पहुंची  नाबालिग लड़की  से हैवानों ने बंधक बनाकर किया गैंगरेप

 

बॉयफ्रेंड से मिलने पहुंची  नाबालिग लड़की  से हैवानों ने बंधक बनाकर किया गैंगरेप

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

बड़ी खबर वैशाली से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। घटना जंदाहा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। नाबालिग लड़की बगल के गांव के रहने वाले अपने प्रेमी से मिलने के लिए गांव के बाहर पहुंची थी। इसी दौरान 4-5 लड़कों ने दोनों को घेर लिया। पहले तो उसके साथ छेड़खानी की और बाद में गैंगरेप की वारदात को अंजाम दे डाला। इतना ही नहीं लफंगों ने रेप का वीडियो बनाकर उसे वायरल भी कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि बीते शनिवार को 15 वर्षीय नाबालिग लड़की पड़ोस के गांव के रहने वाले एक लड़के से मिलने के लिए सुनसान इलाके में पहुंची थी। इसी दौरान गांव के 4-5 लफंगों की नजर उसपर पड़ी। आरोपियों ने दोनों को बंधक बना लिया और लड़की के साथ छेड़खानी करने लगे। लड़की बदमाशों से रहम की भीख मांगती रही लेकिन उन्हें दया नहीं आई। सभी मनचलों ने लड़की के साथ बारी-बारी रेप किया और उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

देर शाम लड़की जंदाहा थाने पहुंची और पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई। पीड़ित लड़की के बयान पर पुलिस ने गांव के ही पांच लड़कों के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

यह भी पढ़े

बड़हरिया में युवराज मैरिज हॉल और फैमिली रेस्टोरेंट का किया गया उद्घाटन

पी.के.की पार्टी का कैसा होगा स्‍वरूप, खुला राज

सम्मान से सराहे गए जीवन को संवारनेवाले सृजनहार

यह टीम इंडिया का सबसे खराब दौर है, कैसे ?

आधुनिक काल की मीरा, महादेवी वर्मा !

Leave a Reply

error: Content is protected !!