सेना के जवान का शव पहुंचते ही गांव में ही भारतमाता की जय के नारों से गूंज उठा क्षेत्र  

सेना के जवान का शव पहुंचते ही गांव में ही भारतमाता की जय के नारों से गूंज उठा क्षेत्र

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

*सीवान से बड़हरिया तक लगते रहे मुन्ना भैया अमर रहे व भारतमाता की जय के नारे
*महम्मदपुर गांव में पसरा रहा मातमी सन्नाटा, पूरा परिवार हुआ गमगीन
श्रीनारद मीडिया, सीवान(बिहार):


सीवान जिले के बड़हरिया प्रखंड की रामपुर पंचायत के महम्मदपुर में गुरुवार की शाम को राजस्थान के गंगानगर से सैनिक मुन्ना कुमार सिंह का शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। उनकी पत्नी नेहा कुमारी और मां फूलकांति देवी की चीख ने सबकी आंखे नम कर दी। परिजनों व पड़ोसियों के रोने व सुबकने  से माहौल गमगीन हो गया।उत्साही युवक सीवान से शव के साथ मुन्ना भैया अमर रहें व भारतमाता की जय के नारे लगाते रहे। उसके साथ सैनिक का शव उसके गांव पहुंचा।

सैनिक के घर पर विधायक बच्चा पांडेय, जिला पार्षद डॉ विनोद सिंह,जिला पार्षद पति मो सोहैल, उपप्रमुख प्रतिनिधि सतेंद्र साह, सामाजिक कार्यकर्ता रंजन सिंह, श्याम कुमार, भोलू तिवारी, उदय कुमार, जदयू  नेता माधव सिंह, मो एहतेशामुहक सिद्दीकी सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे। मृतक मुन्ना कुमार सिंह राजस्थान के गंगानगर में सेना के नायक पद पर तैनात थे। उनकी मौत इलाज के दौरान मंगलवार की रात में हो गयी थी।

सेना के नायक मुन्ना सिंह गत पांच दिनों से बुखार से पीड़ित थे। वह बड़हरिया के महम्मदपुर गांव के स्व शिवाजी सिंह के तीसरे पुत्र थे।वे तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। मुन्ना कुमार सिंह से बड़े भाई प्रमोद सिंह भी बिहार पुलिस में हैं।जबकि मृतक की पत्नी नेहा कुमारी भी बिहार के मुंगेर में।बिहार पुलिस में  पोस्टेड है। मुन्ना सिंह को दो पुत्र हैं।

मुन्ना सिंह 10 वीं इंफेंट्री बटालियन के बिहार रेजिमेंट में नायक के पद पर कार्यरत थे। बताया जाता है, कि सैनिक मुन्ना सिंह 10 दिनों पूर्व तक लद्दाख के ग्लवान घाटी में तैनात थे। इस मौके पर बीडीओ प्रणव कुमार गिरि, मुखियापति नौशाद आलम, मुखियापति निशिकांत सिंह, रामाजी सिंह, अमन सिंह, गुड्डू सिंह,अमित सिंह, मनोज मिश्र, कृष्ण यादव सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे।

वहीं गुरुवार की देर रात को सेना के नौ जवानों ने जेएसओ जगदीश कुमार के नेतृत्व में सेना के नायक मुन्ना सिंह को सलामी दी।साथ ही,महम्मदपुर के श्मशान में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके चार वर्षीय बड़े पुत्र आलोक कुमार ने मुखाग्नि दी। इस हृदय विदारक मौके पर सबकी आंखें नम हो गयीं।

यह भी पढ़े

रोहतास जिला को पर्यटन मानचित्र पर सुस्थापित किया जाएगा : डीएम

मशरक की खबरें : बहरौली में जमीनी विवाद में जमकर मारपीट, 9 घायल

सोनपुर में डॉल्फिन पर जागरूकता रैली का हुआ आयोजन

अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

फर्नीचर दुकान की आड़ में चल रहा था अवैध हथियारों का कारखाना, पुलिस ने मुंगेर के दो शख्स को दबोचा

रघुनाथपुर विधायक ने किया रेफरल अस्पताल निरीक्षण

क्या आप को भी मोबाइल में मिला ‘इमरजेंसी अलर्ट मैसेज’…घबराएं नहीं…जान लें क्‍या है मामला 

सिसवन की खबरें : शांति समिति की बैठक आयोजित

Leave a Reply

error: Content is protected !!