Balia: 1 जून को मनाया जाएगा विश्व ब्राह्मण दिवस

Balia: 1 जून को मनाया जाएगा विश्व ब्राह्मण दिवस

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आचार्य चाणक्य के जन्म उत्सव को विश्व ब्राम्हण दिवस के रूप में धूमधाम से मनायेगा। उक्त बातें संगठन के जिला अध्यक्ष एवं नवनियुक्त प्रदेश महासचिव राजेश कुमार मिश्र ने दामोदरपुर में जिला प्रभारी ओम प्रकाश पांडे के आवास पर पत्र प्रतिनिधियों से वार्ता के क्रम में बताया। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ पिछले कई वर्षों से आचार्य चाणक्य के जन्मदिन को विश्व ब्राम्हण दिवस के रूप में मनाता है।

इस दिन संगठन अपने सनातन गौरव को याद करते हुए भिन्न प्रकार का कार्यक्रम आयोजित करता है। लेकिन कोविड-19 को देखते हुए इस बार संगठन ने यह निर्णय लिया है कि पूरे प्रदेश में हम सांकेतिक रूप से इस कार्यक्रम को मनाएंगे। इसके तहत जनपद सहित हर जनपद में ब्राह्मण समाज के प्रति समर्पित व्यक्ति को परशुराम रत्न से सम्मानित करने का काम किया जाएगा। साथ ही साथ सभी विप्र बंधु अपने अपने आवास पर पूजन-हवन एवं दीप उत्सव का कार्यक्रम करेंगे।

साथ ही यह संकल्प लेंगे की हम सभी ब्राह्मण एक दूसरे की मदद करेंगे। इस कार्यक्रम के तहत बलिया में ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ के संरक्षक एवं आदर्श नगर पंचायत चितबड़ागांव के चेयरमैन केसरी नंदन त्रिपाठी सहित कई विप्र बंधुओं को सम्मानित किया जाएगा। अंत में मिश्र ने मीडिया के माध्यम से देश एवं जनपद स्तर पर सभी विप्र बंधुओं से विश्व ब्राह्मण दिवस को धूमधाम से मनाने की अपील की।

इस अवसर पर संगठन के जिला प्रभारी ओम प्रकाश पांडे, अरुण दुबे, राजेश मिश्र, पिंटू उपाध्याय, एसपीएन तिवारी, सरोज दुबे, मनीष दुबे, सुधीर चौबे, सत्येंद्र पांडे, पप्पू मिश्र आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े….

Leave a Reply

error: Content is protected !!