बाराबंकी डीएम ने सभी क्रय केन्द्रों पर पूरी पारदर्शिता के साथ धान खरीद किए जाने का दिया निर्देश

बाराबंकी  डीएम ने सभी क्रय केन्द्रों पर पूरी पारदर्शिता के साथ धान खरीद किए जाने का दिया निर्देश

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

क्रय केन्द्रों पर किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए

श्रीनारद मीडिया, लक्ष्‍मण सिंह, बाराबंकी (यूपी):

जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने नवीन मण्डी में धान खरीद की व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के लिए किसानों का हित सर्वोपरि है। धान खरीद में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी क्रय केन्द्रों पर पूरी पारदर्शिता के साथ धान खरीद किए जाने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि क्रय केन्द्रों पर किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए। किसानों के हितों की अनदेखी करने वालों की जवाबदेही तय करते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि धान क्रय केन्द्र समय से संचालित हों। किसानों को समय से उनकी उपज का भुगतान किया जाए। प्रदेश में ई-पॉप डिवाइस के माध्यम से आधार प्रमाणीकरण द्वारा किसानों से धान की खरीद सुनिश्चित की जाए। धान के मूल्य का भुगतान किसानों के आधार लिंक्ड बैंक खाते में पी0एफ0एम0एस0 से खाते सत्यापित कराते हुए कराया जाए। धान खरीद की सम्पूर्ण प्रक्रिया ऑनलाइन है।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी, मंडी सचिव सहित सम्बन्धित अधिकारी मैजूद रहे।

 

यह भी पढ़े

पुलवामा हमले का जश्न मनाने वाले इंजीनियरिंग स्टुडेंट को 5 साल की जेल

सड़क हादसे में राजद नेता की मौत

डॉ अर्जुन तिवारी जी अब हमनी का बीच नइखी बाकिर स्मृति शेष बा- राजेश भोजपुरिया

राजद और कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं होने वाली-सुशील मोदी

Leave a Reply

error: Content is protected !!