Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
बीबीसी दुनिया का सबसे बकवास और भ्रष्ट कॉरपोरेशन-BJP - श्रीनारद मीडिया

बीबीसी दुनिया का सबसे बकवास और भ्रष्ट कॉरपोरेशन-BJP

बीबीसी दुनिया का सबसे बकवास और भ्रष्ट कॉरपोरेशन-BJP

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

कांग्रेस बोली- विनाशकाले विपरीत बुद्धि; BJP का पलटवार- पहले आईना देखो

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

बीबीसी के दफ्तरों पर आयकर विभाग (आईटी) के तलाशी के मुद्दे पर भाजपा कांग्रेस और बीबीसी पर हमलावर है। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कांग्रेस को ये याद रखना चाहिए कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने बीबीसी पर प्रतिबंध लगाया था। बीबीसी का प्रोपेगेंडा और कांग्रेस का एजेंडा साथ-साथ चलते हैं।

बीबीसी दुनिया का सबसे बकवास और भ्रष्ट कॉरपोरेशन

गौरव भाटिया ने कहा कि बीबीसी दुनिया का सबसे बकवास और भ्रष्ट कॉरपोरेशन है। बीबीसी पर उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि कुछ वर्ग विश्व पटल पर भारत के बढ़ते कद को पचा नहीं पा रहे हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत नई ऊंचाइयों को छू रहा है और कुछ तबकों को यह रास नहीं आ रहा है। बीबीसी को भारत में पत्रकारिता करने का पूरा अधिकार है, लेकिन उन्हें देश के कानून का पालन करना होगा।

IT अब पिंजरे का तोता नहीं

गौरव भाटिया ने कहा कि आयकर विभाग ने कानून के तहत ही बीबीसी के दफ्तर पर तलाशी ली है। आईटी विभाग अब पिंजरे का तोता नहीं है, जैसा सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस शासन के दौरान सरकारी संस्थानों के बारे में कहा था।

राष्ट्र विरोधी ताकतों के साथ क्यों खड़े हो?

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों से मेरा सवाल है कि जब तलाशी किसी निष्कर्ष तक नहीं पहुंची है तो वह किस आधार पर राष्ट्र-विरोधी ताकतों के साथ खड़े हैं? वे रिपोर्ट आने तक धैर्य के साथ इंतजार क्यों नहीं कर सकते? क्यों कांग्रेस हमेशा चीन, बीबीसी और यहां तक कि आतंकवादियों के साथ खड़ी रहती है?

बीबीसी की प्रतिक्रिया

उधर, आईटी की कार्रवाई पर बीबीसी ने प्रतिक्रिया दी है। बीबीसी ने कहा कि वह भारत के आयकर अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रहा है। बीबीसी ने ट्वीट कर कहा कि हमें उम्मीद है कि स्थिति का जल्द समाधान हो जाएगा।

अघोषित आपातकाल: कांग्रेस

इससे पहले कांग्रेस ने आईटी की कार्रवाई को अघोषित आपातकाल कहा। कांग्रेस ने कहा कि पहले बीबीसी की डॉक्युमेंट्री आई, उसे बैन किया गया। अब बीबीसी पर आईटी का छापा पड़ गया है। ये अघोषित आपातकाल है।

विवादों में BBC की डॉक्युमेंट्री

बीबीसी की विवादित डॉक्युमेंट्री को लेकर हाल ही में काफी बवाल हुआ था। बीबीसी की डॉक्युमेंट्री 2002 में गुजरात दंगों पर बनाई गई थी। केंद्र सरकार द्वारा इस डॉक्युमेंट्री की स्क्रीनिंग पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। देश की कई यूनिवर्सिटियों में इसकी स्क्रीनिंग के लिए बवाल भी हुआ था।

कांग्रेस बोली- विनाशकाले विपरीत बुद्धि; BJP का पलटवार- पहले आईना देखो

बीबीसी दफ्तर पर आयकर विभाग (आईटी) की तलाशी अभियान के बाद कांग्रेस और भाजपा नेताओं के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है। कांग्रेस ने जहां इसे अघोषित आपातकाल कहा है। तो वहीं, भाजपा ने कांग्रेस को आईना देखने की नसीहत दी है।

बीबीसी पर आईटी की कार्रवाई अघोषित आपातकाल: कांग्रेस

कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि बीबीसी पर आईटी की छापामारी अघोषित आपातकाल है। पार्टी नेता जयराम रमेश ने कहा कि यहां हम अदाणी के मामले में जेपीसी की मांग कर रहे हैं और वहां सरकार बीबीसी के पीछे पड़ी हुई है। ‘विनाशकाले विपरीत बुद्धि’।

भाजपा ने किया पलटवार

कांग्रेस के हमलों के बाद भाजपा सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौर ने पलटवार किया है। राठौर ने कहा कि ऐसा लगता है अंग्रेजों ने 1947 में भारत छोड़ने के बाद बीबीसी के विघटनकारी एजेंडे को देश में आगे बढ़ाने का काम कांग्रेस को सौंप दिया था। खैर, आपातकाल और प्रेस की आजादी की बात करने वालों को आईना जरूर देखना चाहिए।

 

jagran

बीबीसी के दिल्ली-मुंबई दफ्तर पर तलाशी

गौरतलब है कि आईटी अधिकारी बीबीसी के दिल्ली और मुंबई स्थित दफ्तर पर तलाशी ले रहे हैं। आईटी अधिकारी कर चोरी की जांच के सिलसिले में तलाशी ले रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि कंपनी के बिजनेस ऑपरेशन्स से जुड़े कागजातों की जांच की जा रही है।

मोबाइल फोन, लैपटॉप जब्त

एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि आईटी अधिकारी बीबीसी के वित्त विभाग के खाते में कुछ दस्तावेजों का सत्यापन कर रहे हैं। विभाग ने खाते, वित्त विभाग के लोगों के कुछ मोबाइल फोन, लैपटॉप-डेस्कटॉप जब्त किए हैं। अधिकारी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का बैकअप लेंगे फिर इसे वापस सौंप देंगे।

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!