बीड़ीओ ने पौधा लगाकर शांतिपूर्ण मतदान करवाने का लिया संकल्प

बीड़ीओ ने पौधा लगाकर शांतिपूर्ण मतदान करवाने का लिया संकल्प

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

* मतदान कर्मियों को दिया गया पौधा

* मतदान शुरू करने के पूर्व लगाएंगे पौधे

कुचायकोट(गोपालगंज): त्रिस्तरीय  पंचायत चुनाव में रविवार को स्थानीय प्रखंड के मध्य विद्यालय, कुचायकोट  से सभी मतदान कर्मियों को मतदान सामग्री के साथ मतदान केंद्र के लिए  रवाना किया गया। सभी कर्मी मतदान सामग्री लेकर मतदान केंद्रों पर जाने के पूर्व पौधा लगाकर मतदान शांति एवं ईमानदारी पूर्वक संपन्न करवाने का संकल्प लिया। पौधरोपण कार्यक्रम की शुरुआत निर्वाची पदाधिकारियों सह बीडीओ वैभव शुक्ल, सहायक निर्वाची पदाधिकारियों सह सीओ उज्ज्वल कुमार, सीडीपीओ रानी कुमारी, पर्यावरण विद डॉ सत्य प्रकाश ने पौधा लगाकर किया। इसके बाद मतदान कर्मियों ने पर्यावरण विद डॉ सत्य प्रकाश के साथ पौधा लगा कर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न करवाने का संकल्प लिया। इस दौरान सभी कर्मियों ने प्रखंड मुख्यालय पर छायादार, फलदार और लंबी आयु का पौधा लगाया। पौधा लगाते हुए बीड़ीओ ने कहा कि आज सरकार की सबसे निकाली सरकार का चुनाव करवाने कि हम सबको जिम्मेवारी दी गई है। जिसमें एक पर्व के रूप में शांति पूर्ण तरीके से संपन्न करवाना है। लगाया गया पौधा ईमानदारी, शांति और सादगी का प्रतीक है। ऐसे में हमें इसी भावनाओ के साथ चुनाव संपन्न करवाना है। वहीं पर्यावरण विद डॉ सत्य प्रकाश ने कहा कि किसी भी कार्य कि शुरुआत पौधा लगाकर हम सभी करते आए है जिसका निर्वहन आज भी किया जा राजा है। इन्होंने इस अवसर पर कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि पंचायत चुनाव कार्य भी एक पर्व के समान है। जिसको सभी मिलकर पुरा करते है। इस बीच पर्यावरण की भी इस पर्व में महत्वपूर्ण भूमिका है। पर्यावरण विद ने यह भी कहा कि सभी कर्मी किसी न किसी शिक्षण संस्थान या अन्य संस्थानों से जुड़कर यहां पहुंचे है। ऐसे में अपनी संस्था के साथ साथ वातावरण को प्रदूषण से बचाने के लिए पौधा लगाना चाहिए।  इस मौके पर पंचायती राज पदाधिकारी नीतीश कुमार, आवास परवेक्षक अमिताभ कुमार सिंह, धर्मेन्द्र कुमार, औरंगजेब आलम, इंद्रजीत कुमार, सुशील श्रीवास्तव, राजेश कुमार, ब्रजेश चौबे, कंचन कुमार, आजाद अली सहित सभी मतदान कर्मी आदि थे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!