बिहार: आपसी विवाद के बाद अपराधियों ने युवक को मारी गोली, ग्रामीणों को देख बाइक छोड़कर भागे बदमाश

बिहार: आपसी विवाद के बाद अपराधियों ने युवक को मारी गोली, ग्रामीणों को देख बाइक छोड़कर भागे बदमाश

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

मधुबनी में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। शनिवार की शाम अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया। गंभीर हालत में युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के त्योंथ की है।युवक की पहचान त्योंथ निवासी हरिओम झा के रूप में हुई है। अपराधियो ने हरिओम झा के पेट में गोली मारी है। गोली पेट से आर पार कर गयी है।

वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए हालांकि इसी बीच घायल युवक के कुछ दोस्त मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद अपराधी घटनास्थल पर ही दो बाइक छोड़कर फरार हो गए।स्थानीय लोगों ने जख्मी हरिओम झा को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे दरभंगा रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि हरिओम का त्योंथगढ़ के कालीस्थान के निकट कुछ लड़कों से कहासुनी हो गयी थी।

इसी बीच गम्हरिया के सोनू चौधरी ने उसे गोली मार दी।घटना की जानकारी मिलते ही बेनीपट्टी डीएसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की छानबीन की। पुलिस ने अपराधियों की दोनों बाइक को जब्त कर लिया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़े

मुजफ्फरपुर में गर्भाशय के ऑपरेशन के बहाने महिला के दोनों किडनी निकालने वाले डॉक्टर कोर्ट में दोषी करार, 13 को सुनाई जाएगी सजा

मैं नरेंद्र दामोदरदास मोदी, ईश्वर की शपथ लेता हूं..तीसरी बार पीएम पद की ली शपथ

आंध्र प्रदेश राज्य का निर्माण और विशेष श्रेणी का दर्ज़ा

आम चुनाव 2024 और गठबंधन सरकारों की चुनौतियाँ क्या है?

भारतीय चुनावों में NOTA क्या है?

नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार ली PM पद की शपथ

Leave a Reply

error: Content is protected !!