Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
बिहार बोर्ड  मैट्रिक परीक्षा के  संस्कृत विषय का शिक्षक ने जारी किया नोट्स, बच्चों को तैयारी करने में मिलेगा लाभ  - श्रीनारद मीडिया

बिहार बोर्ड  मैट्रिक परीक्षा के  संस्कृत विषय का शिक्षक ने जारी किया नोट्स, बच्चों को तैयारी करने में मिलेगा लाभ 

बिहार बोर्ड  मैट्रिक परीक्षा के  संस्कृत विषय का शिक्षक ने जारी किया नोट्स, बच्चों को तैयारी करने में मिलेगा लाभ

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार )

कोरोना महामारी को लेकर लगभग दो वर्ष से विद्यालय बंद होने से छात्रों का पठन पाठन  बाधित है।  ऐसे में ऐसा बिहार बोर्ड परीक्षा 2022 की परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे छात्रों के लिए  अच्छी खबर है।  सिवान जिले के दरौली प्रखंड के बी०डी०बी०उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज, पचबेनिया के प्राचार्य  डॉ सुशील नारायण तिवारी ने संस्कृत विषय की  तैयारी के लिए नोट्स जारी किया है जो पाठवार जारी करेंगे।

 

बोर्ड परीक्षा — 2022

विषय — संस्कृत (प्रथम पाठ- मंगलम)

सृजनधारा की प्रस्तुति
********

सार-संग्रह
^^^^^^^^^^^^^
1. वैदिक वाङ्मय का अंतिम भाग है– उपनिषद्
2. दर्शनशास्त्र के सिद्धांतों को प्रकट करता है — उपनिषद्
3. कहाँ सभी स्थानों पर परमपुरुष परमात्मा की महिमा प्रमुख/प्रधान रूप से गायी गयी हैं — उपनिषद् में।
4. तपस्या का परम लक्ष्य है – परमात्मा की प्राप्ति।
5. मंगलम् पाठ में उपनिषद् के कुल कितने मंत्र पद्यात्मक रूप में दिये गये हैं — 5 (पाँच)।
6. सत्य का मुख किस पात्र से आवृत्त है – हिरण्यमयी/स्वर्णमयी।
7. सूक्ष्म से भी सूक्ष्म हैं — आत्मा।
8. महान् से भी महान् हैं – आत्मा।
9. जीव के हृदयरूपी गुफा में विद्यमान है — आत्मा।
10. यह संपूर्ण संसार किसके द्वारा अनुशासित है — परमात्मा के द्वारा।
11. हिरण्मयेन पात्रेण •••••• मंत्र किस उपनिषद् से लिया गया है — ईशावास्योपनिषद् से।
12. अणोरणीयान् महतो महीयान्•••••• मंत्र कहाँ से लिया गया है — कठोपनिषद् से।
13. सत्यमेव जयते नानृतं••••• मंत्र किस उपनिषद् से संकलित है — मुण्डकोपनिषद् से।
14. यथा नद्यः स्यन्दमानाः•••••• मंत्र कहाँ से लिया गया है — मुण्डकोपनिषद् से।
15. वेदाहमेतं पुरुषं महान्तं •••••• किस उपनिषद् से संकलित है — श्वेताश्वरोपनिषद् से।
16. मंगलम पाठ में किस प्रकार का मंत्र संकलित है — पद्यात्मक।
17. उपनिषद् किस सिद्धांत को प्रकट करते हैं — दर्शनशास्त्र के सिद्धतों को।
18. उपनिषद् किसका अंतिम भाग हैं — वैदिक वाङ्मय का।
19.कौन जीतता है — सत्य।
20. कौन नहीं जीतता है — असत्य।
21. नदियाँ नाम और रूप को छोडकर किसमें मिलती हैं -समुद्र में।

 

डा० सुशील नारायण तिवारी
प्राचार्य
बी०डी०बी०उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज, पचबेनिया, सीवान

 

यह भी पढ़े 

3 द‍िन से दूल्‍हे संग फेरे लेने का दुल्हन कर रही है इंतजार, जानें क्‍या है पूरा मामला

 चोर ने चोरी कर घर में छाेड़ी चिट्ठी, लिखा- दोस्त की जान बचाने के लिए की चोरी

प्रदोष व्रत आज : प्रदोष व्रत में क्यों किया जाता है शिव पूजन?

कोरोना से निराश्रित 582 बच्चों को दधीचि देहदान समिति की ओर से अगले 3 साल तक 500-500 रुपये की भरण-पोषण सहायता की हुई शुरुआत- सुशील मोदी

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!