बिहार की जनता केंद्र को 39 सांसद दिया बिहार को क्‍या मिला  

बिहार की जनता केंद्र को 39 सांसद दिया बिहार को क्‍या मिला
देश के लोग बढ़ती महंगाई बेरोजगारी से त्रस्त है

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर, सारण (बिहार):

सारण जिले के अमनौर प्रखण्ड के धर्मपुरजाफर पंचायत स्थित अमनौर जान गांव में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कार्यकर्ता सम्मेलन सह समीक्षा बैठक आयोजित किया।जिसकी अध्यक्षता कमलेश सिंह ने किया।बैठक में सभी प्रखंडो के प्रखण्ड अध्यक्ष सचिव बरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे।लोक सभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने पर महागठबंधन उमीदवार को जीत दिलाने के लिए एक रणनीति के साथ सभी कार्यकर्ता चुनाव में तनमन धन से लग जाने के लिए संकल्पित हुए।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारा दिया बीस मई सारण से भाजपा गई।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार देश के लोगो के साथ एक बड़ी धोखाधड़ी की है।किसी के खाता में 15 लाख नही आया,नही रोजगार मिला पार्टी को मजबूत करने के लिए ईडी सीबीआई का दुरुपयोग कर 400 करोड़ अबैध चंदा जुटाया।बिहार की जनता ने 39 सांसद दिया बिहार को क्या मिला बढ़ती महंगाई बेरोजगारी से जनता त्रस्त है।

मुदो से भटकने के लिए बिना चर्चा के सीएए कानून लागू की गई।इस वार जनता झांसे में नही आने वाली है।प्रो हैदर अल्ली जयंत कुमार सिंह ने कहा भाजपा सरकार सत्ता पैसे के बल पर लोक तंत्र के हर स्तम्भ को खरीद चुकी है।सरकार के बीरुद्ध आवाज उठाने वाले लोगो को अंग्रेजो की तरह जेल भेज रही है।धर्म को राजनीति से जोड़कर कर देश को खंडित करने पर तुली हुई है।लोगो को बिचार करना होगा सविधान बदलने वालो का साथ रहना है या संविधान बदलने वाला के साथ।

मुन्ना ठाकुर ने कहा ईवीएम एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है मोबाइल की तरह हैंग किया जा सकता है ।भाजपा लोगो के मत से नही ईवीएम के दम पर सत्ता में बनी हुई है।देश अमृतकाल से नही बिष काल से गुजर रही है।इस मौके पर हरेश यादव ललन सिंह राजेन्द्र सिंह पूर्व मुखिया शम्भू नाथ त्रिवेदी मनोज तिवारी समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

यह भी पढ़े

होलाष्टक आज से होंगे शुरू, 8 दिन तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

कटिहार की खबरें : आग लगने से15 परिवार के 18 घर जलकर हो गया  खाक 

सिधवलिया की खबरें : बुनियादी साक्षरता महा परीक्षा का आयोजन 

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 22 कार्यों पर पूर्णतः प्रतिबंध

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!