Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
फ्लाइट में पैदा हुए बच्चे का नहीं बन पा रहा जन्म प्रमाण पत्र,क्यों? - श्रीनारद मीडिया

फ्लाइट में पैदा हुए बच्चे का नहीं बन पा रहा जन्म प्रमाण पत्र,क्यों?

फ्लाइट में पैदा हुए बच्चे का नहीं बन पा रहा जन्म प्रमाण पत्र,क्यों?

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

पिछले माह 17 मार्च को इंडिगो की फ्लाइट में आसमान में जन्म लेने वाले बच्चे के परिजनों को उसका जन्म प्रमाण पत्र नहीं मिल पा रहा है। 22 दिन के इस बच्चे का जन्म बेंगलुरु  से जयपुर आने वाली फ्लाइट में हुआ था। उस समय उसकी मां को प्रसव पीड़ा हुई ताे फ्लाइट में मौजूद एक महिला चिकित्सक ने अन्य क्रू मेंबर्स की मदद से प्रसव कराया।

महिला चिकित्सक ने क्रू मेंबर्स की मदद से कराया था प्रसव

दरअसल, अजमेर जिले के जालिया रूपवास गांव निवासी भैरूसिंह अपनी पत्नी ललिता बेंगलुरु में रहता है। वह वहां ऑटो रिक्शा चलाता है। भैरूसिंह को 16 मार्च को सूचना मिली कि उसके पिता की गांव में तबीयत काफी खराब है। इस पर उसने जयपुर तक पहुंचने के लिए इंडिगो एयरलाइंस का तत्काल टिकट बुक करवाया। इसी दौरान महिला के पेट में आठ माह का गर्भ था। लेकिन पिता की तबीयत खराब होने के कारण वे फ्लाइट में बैठ गए। फ्लाइट में बैठने से पहले जांच कराई तो चिकित्सकों ने कहा अभी प्रसव होने में समय है, यात्रा की जा सकती है। इस पर वे फ्लाइट में जयपुर आने के लिए बैठ गए। लेकिन फ्लाइट में ही ललिता को प्रसव पीड़ा होने लगी। उसके साथ यात्रा कर रही एक महिला चिकित्सक ने क्रू मेंबर्स की मदद से प्रसव करवाया।

जन्म प्रमाण पत्र के लिए 22 दिन से धक्के खा रहा पिता

जयपुर पहुंचने पर ललिता व उसके बच्चे को अस्पताल में दिखाया गया, जहां उन्हे पूरी तरह स्वस्थ बताया तो वे गांव चले गए। आठवीं कक्षा पास भैरूसिंह की पीड़ा अब यह है कि वह अपने बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनवाना चाहता है। लेकिन गांव के सरपंच से लेकर जिला प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि जब बच्चे का जन्म यहां हुआ ही नहीं तो हम प्रमाण पत्र कैसे बना दें। इसका प्रमाण पत्र जयपुर में बनेगा। जयपुर हवाई अड्डे पर वह पिछले कई दिनों से चक्कर लगा रहा है। वह कभी हवाई अड्डा प्रशासन के पास, तो कभी इंडिगो एयरलाइंस के कर्मचारियों के पास जाता है। 22 दिन से परिवार बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए भैरू सिंह धक्के खा रहा, लेकिन अब तक उन्हें कोई समाधान नहीं मिला है। इस बारे में हवाई अड्डा प्राधिकरण के निदेशक ने अधिकारिक रूप से कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।

क्या कहते हैं जानकार

वैसे जानकारों का कहना है कि यदि किसी बच्चे का जन्म फ्लाइट में हुआ है तो उसका जन्म प्रमाण पत्र वहीं बनेगा जहां वह लैंड होगी। इस लिहाज से बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र जयपुर में बनना चाहिए।

जन्म प्रमाण पत्र एक बहुत ही आवश्यक दस्तावेज है I इसकी आवश्यकता व्यक्ति को अपने आयु प्रमाण पत्र के रूप में पड़ती है I इसका मुख्य उपयोग स्कूल एवं कॉलेज में प्रवेश लेने हेतु, नौकरी के लिए आवेदन हेतु, एवं अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने हेतु भी किया जाता है | जन्म प्रमाण पत्र (Janam Praman Patra) मुख्यतः यह बताता है की व्यक्ति का जन्म कहाँ, कब और किस दिनांक को हुआ है I बिहार सरकार ने जन्म प्रमाण पत्र के आवेदन का तरीका अब ऑनलाइन कर दिया है I जिससे व्यक्ति अब अपने जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है |

जन्म और मृत्यु पंजीकरण अधिनियम के तहत प्रत्येक जन्म को 14 दिनों के भीतर पंजीकृत किया जाना चाहिए। कोई भी व्यक्ति जो जन्मतिथि दर्ज करना चाहता है, वह संबंधित कार्यालय (परिशिष्ट) में उस व्यक्ति या चिकित्सा संस्थान से प्रमाण पत्र के साथ संबंधित कार्यालय को सूचित कर सकता हैं। नीचे हम आपको इस लेख में Obtain Birth Certificate Bihar Online Application Form | Download Janam Praman Patra Format PDF In Hindi | बिहार जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दे रहे हैं। कृपया इसके लिए पूरा आर्टिकल अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ें।

जन्म प्रमाण पत्र बिहार में कैसे बनाये?

How to Obtain Birth Certificate In Bihar – जन्म प्रमाण पत्र एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो की राज्य सरकार द्वारा प्रदान किया जाता है | Janam Praman Patra प्रमाणित करता है की व्यक्ति विशेष का जन्म किस दिनांक को, किस शहर में, एवं किस दिन हुआ है I यह एक महत्वपपूर्ण दस्तावेज है जो की व्यक्ति की आयु को प्रमाणित करता है तथा विभिन्न जगहों पर इस्तेमाल किया जा सकता है I यदि आप बिहार के निवासी है तो आप बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने के लिए अपने जन्म प्रमाण पत्र का उपयोग कर सकते है I Birth Certificate का उपयोग करके आप अपने अन्य दस्तावेज भी बनवा अकते है | किसी भी व्यक्ति के पास उसकी आयु प्रमाणित करने के लिय जन्म प्रमाण पत्र होना अति आवश्यक है I

दस्तावेज का नामबिहार जन्म प्रमाण पत्र
प्रमाणित किया जाता हैबिहार सरकार द्वारा
अधिकारिक वेबसाइटnagarseva.bihar.gov.in
टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर1800-121-4554
MOBILE NUMBER97080-11113
Birth Certificate Bihar ऑनलाइन आवेदन फॉर्म-

Leave a Reply

error: Content is protected !!