Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
लोजसोपा ने लोकहित विकासात्मक समावेशी गठबंधन का किया ऐलान - श्रीनारद मीडिया

लोजसोपा ने लोकहित विकासात्मक समावेशी गठबंधन का किया ऐलान

लोजसोपा ने लोकहित विकासात्मक समावेशी गठबंधन का किया ऐलान

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया / सुनील मिश्रा वाराणसी यूपी

वाराणसी 21 जनवरी / लोकजन सोशलिस्ट पार्टी के बाबतपुर स्थित केंद्रीय कार्यालय पर आज विभिन्न राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों के राष्ट्रीय अध्यक्षों व नेताओं के साथ आयोजित दलीय समन्वय अभियान बैठक मे पार्टी ने सर्वसम्मति से *लोकहित विकासात्मक समावेशी समन्वय गठबंधन* बनाने का निर्णय लिया। बैठक को संबोधित करते हुए लोजसोपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर वीरेंद्र कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि शोषित, वंचित, उपेक्षित और असंगठित कमजोर वर्ग के लोगों की सशक्त रहनुमाई तथा भागीदारी के लिए मजबूत और भरोसेमंद राजनीतिक विकल्प समय की मांग है। उन्होंने कहा कि समान विचारधारा वाले सभी दलों के साथ मुद्दों पर समन्वय स्थापित कर सामाजिक सरोकार से जुड़े सवालों पर पार्टी संघर्ष करेगी। इसके तहत समान नागरिक संहिता, सस्ती शिक्षा, चिकित्सा, महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, जातीय जनगणना व मतदान में ईवीएम समाप्त करने को लेकर जन आंदोलन होगा।

उन्होंने कहा कि यह गठबंधन सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय तथा बढ़ती गैरबराबरी के खिलाफ आम आदमी की उम्मीदों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। बैठक में विचार व्यक्त करने वाले लोगों में प्रमुख रूप से कांग्रेस एस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अरविंद गांधी, ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा, निषाद समाज के नेता धर्मेंद्र कुमार निषाद, सामूहिक समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संकठा सिंह चौहान, राष्ट्रीय उदय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलीप कुमार रस्तोगी, राष्ट्रोदय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू राम पाल, जन भागीदारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र प्रजापति,भागीदारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद प्रजापति, राष्ट्र सम्मान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश पांचाल ,भारतीय जन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बंटी सिंह, विश्वकर्मा युवा एकता शक्ति के अध्यक्ष अविनाश विश्वकर्मा, हरीश मैथिल,चंद्रशेखर विश्वकर्मा, सुरेश कुमार, श्रीमती सोनी चक्रवाल, गौरी शंकर विश्वकर्मा, राधेश्याम विश्वकर्मा, सतीश सिंह चौहान, राजेश विश्वकर्मा, शैलेश विश्वकर्मा, राजकुमार विश्वकर्मा, रवि पटेल, विजय चौहान, संतोष पाल, अशोक राजभर, अब्बास शेख, इमरान खान, श्याम धनी राम, घनश्याम यादव, रामचंद्र यादव ,उधम सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!