*वाराणसी में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने भारत माता को समर्पित किया 211 फुट लंबा रक्षासूत्र, देश के रक्षा की ली शपथ*

*वाराणसी में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने भारत माता को समर्पित किया 211 फुट लंबा रक्षासूत्र, देश के रक्षा की ली शपथ*

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

*श्रीनारद मीडिया / सुनील मिश्रा वाराणसी यूपी*

*वाराणसी* / सिगरा थाना अंतर्गत महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ स्थित भारत माता मंदिर में रक्षाबंधन के पूर्व भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने भारत माता को 211 फुट लंबा रक्षासूत्र समर्पित कर भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता के लिए प्रार्थना किया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता मंदिर को आकर्षक फूलों से भी सजाया।भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल ने बताया कि आज हम सभी कार्यकर्ताओं ने भारत माता को 211 फुट लंबा रक्षा सूत्र समर्पित किया है। हम उन क्रांतिवीरों के नाम इस रक्षासूत्र को समर्पित कर रहे हैं, जिनके बलिदान के कारण हम आजादी का 75वां वर्ष धूमधाम से मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत माता से यही कामना है कि देश में हमेशा खुशहाली हो और पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारा देश ऐसे ही पूरे विश्व में अपना नाम रौशन करे। भाजपा क्षेत्रीय मंत्री डॉ सुदामा पटेल ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं ने देश की रक्षा के लिए भारत माता मंदिर में रक्षासूत्र बांधकर यह शपथ लिया है कि भारत माता की सुरक्षा के लिए हम हमेशा खड़े रहेंगे। तन-मन-धन से सभी कार्यकर्ताओं ने भारत माता की रक्षा का प्रण लिया है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!