भाजपा ने प्रचार अभियान को तेजी कर दिया है,क्यों?

भाजपा ने प्रचार अभियान को तेजी कर दिया है,क्यों?

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

जनता के मन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी गारंटी (मोदी की गारंटी) के जरिए विश्वास भरने का जो प्रयास कर रहे हैं, उसे अब लोकसभा चुनाव अभियान के रूप में जन-जन तक पहुंचाने की भाजपा की तैयारी है। इसके लिए सिर्फ भविष्य के वादों का ही सहारा नहीं है, बल्कि भाजपा ने मोदी सरकार के 10 वर्षों में पूरे किए गए वादों और उपलब्धियों को तराने में पिरोते हुए “सपने नहीं हकीकत बुनते, तभी तो सब मोदी को चुनते हैं” थीम सांग पर आठ भाषाओं में पांच फिल्में लांच की हैं।

जनता को मोदी की गारंटी पर भरोसा

लोकसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार बहुमत के साथ वापसी के लिए भाजपा ने अपने प्रचार अभियान को तेजी देना शुरू कर दिया है। मजबूत संगठन के आधार के साथ ही भाजपा को पीएम मोदी के आकर्षण पर सबसे अधिक विश्वास है। हाल ही में मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में मिली बड़ी विजय ने भाजपा के विश्वास को और अधिक बल दिया है कि जनता मोदी की गारंटी पर कहीं अधिक भरोसा करती है।

प्रचार अभियान शुरू

यही वजह है कि आज के दौर में प्रचार के बेहद सशक्त माध्यम इंटरनेट मीडिया पर पार्टी ने इसी सोच को प्रदर्शित करते हुए प्रचार अभियान शुरू किया है। इसके लिए बड़े लाभार्थी वर्ग वाली योजनाओं पीएम मुद्रा योजना, जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, यूपीआइ और पीएम आवास योजना पर “सपने नहीं हकीकत बुनते, तभी तो सब मोदी को चुनते हैं” थीम सांग के साथ फिल्में लॉन्च की हैं।

इन पांच भाषा में बनेगी फिल्म

यह फिल्में हिंदी, बंगाली, उडि़या, असमी, कन्नड़, मलयालम, तेलुगु और तमिल भाषा में हैं। इन्हें प्रधानमंत्री मोदी के अधिकृत एक्स हैंडल, भाजपा के सभी इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म, नमो एप से साझा किया गया है। भाजपा शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्री, केंद्र और राज्यों के मंत्री और वालंटियर्स द्वारा साझा किया गया है। उल्लेखनीय है कि इस थीम सांग की लॉन्चिंग राष्ट्रीय मतदाता दिवस के दौरान तब लांच किया गया था, जब पीएम मोदी ने देशभर के 40 लाख से अधिक नए मतदाताओं को वर्चुअल संबोधित किया था।

Leave a Reply

error: Content is protected !!