ब्राह्मण खाप हरियाणा शादी योग्य बच्चों के रिश्तों के लिए मकर संक्रांति पर कुरुक्षेत्र में वेबसाइट का लोकार्पण करेगी

ब्राह्मण खाप हरियाणा शादी योग्य बच्चों के रिश्तों के लिए मकर संक्रांति पर कुरुक्षेत्र में वेबसाइट का लोकार्पण करेगी

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक,हरियाणा

ब्राह्मण खाप हरियाणा के मार्गदर्शन से अब ब्राह्मण परिवार के शादी योग्य बच्चों के रिश्ते ढूंढने में सहायता मिलेगी

ब्राह्मण खाप हरियाणा की कुरुक्षेत्र इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन ब्राह्मण समाज में बच्चों की शादी में आ रही दिक्कतों को देखते हुए और उसके निवारण के लिए द्रोणाचार्य अकैडमी,सेक्टर 13 कुरुक्षेत्र मे किया गया।

बैठक मे प्रदेश अध्यक्ष अशोक शर्मा भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि दिनाँक 14 जनवरी 2025 को माँ भद्रकाली मंदिर परिसर कुरुक्षेत्र में मकर संक्रांति के पावन पर्व पर हरियाणा प्रदेश के ब्राह्मण बंधुओं की उपस्थिति में समाज के शादी योग्य बच्चों के रिश्तों के लिए एक वेबसाइट का लोकार्पण किया जाएगा, जिससे योग्य वर अथवा वधु ढूंढने में सहायता मिलेगी।

इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उन्होंने प्रदेश के सभी सम्मानित ब्राह्मण बंधुओं से पहुंचने का आह्वान किया। बैठक में इस कार्यक्रम से जुड़ी व्यवस्था एवम अन्य विषयों पर विचार विमर्श किया गया। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए हरियाणा प्रदेश के सभी ब्राह्मण विधायक, मंत्री एवं सांसद के साथ – साथ संतों एवँ अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे ब्राह्मण महानुभावों को आमंत्रित किया जाएगा। इस अवसर पर ब्राह्मण खाप कुरुक्षेत्र के जिलाध्यक्ष प्रो. विवेक शर्मा,जीवन मौदगिल, सतपाल शर्मा,भारत भूषण भारद्वाज,महाबीर भारद्वाज,वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक,उदय राम,अश्वनी कुमार एवं डॉ. सुरेश शर्मा इत्यादि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!