आयकर विभाग का ऑडिटर बनकर क्षेत्र का नाम रौशन किया

आयकर विभाग का ऑडिटर बनकर क्षेत्र का नाम रौशन किया
श्रीनारद मीडिया, एम सावर्ण, भगवानपुर हाट ( सिवान ):


.सीवान जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के जलपुरवां गांव के किसान सुमन्त कुमार व मनोज देवी का पुत्र विशाल कुमार भारत सरकार के आयकर विभाग में ऑडिटर बनकर क्षेत्र का नाम रौशन किया है। विशाल ने पहली बार वर्ष 2022 में एस एस सी द्वारा आयोजित सीजीएल(स्नातक स्तरीय) परीक्षा दी थी। पिछले वर्ष 2023 के मई महीने में इसका रिजल्ट घोषित हुआ था।

इसमें वह पहले हीं प्रयास में सफल घोषित हुआ था। करीब आठ महीने के इंतजार के बाद उसने डायरेक्टर ऑडिट जेनरल(डीएजी) ऑफिस सेन्ट्रल कोलकाता में आयकर ऑडिटर के पद पर योगदान कर लिया है। उसकी इस सफलता पर घर-परिवार व क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उसने वर्ष 2021 में पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी से भौतिकी से स्नातक की परीक्षा पास की थी।

वह शुरू से हीं होनहार छात्र रहा है। उसके सपनों को पूरा करने में उसके स्वर्गीय दादा रामेश्वर प्रसाद सिंह व दादी सुमित्रा देवी का त्याग तथा पिता सुमन्त कुमार व माता मनोज देवी की दूरदर्शी सोंच सहायक बना। वह युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गया है।

विशाल ने बताया कि अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए अनुशासित होकर नियमित रूप से आठ से दस घंटे तक एकाग्रचित होकर अध्ययन जरूरी है। उसकी सफलता पर शम्भू सिंह, बीरेन्द्र सिंह, रामनरेश सिंह, चंदन सिंह, चंदन पंडित आदि ने खुशी व्यक्त किया है।

यह भी पढ़े

1.80 लाख रूपए से कम आय वाले परिवारों के लगभग 60,000 युवाओं को जल्द ही मिलेगा रोजगार

प्रखंड के सभी धार्मिक संस्थानों पर द्वीप जलाएंगे भाजपा कार्यकर्ता 

युवा शक्ति ही राष्ट्र की धरोहर है – कृष्ण

बिहार आईटी नीति सरकार की अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण : पी.के.सिन्हा

सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र को मिला “राजू श्रीवास्तव कॉमेडी अवॉर्ड”

Leave a Reply

error: Content is protected !!