Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
भागलपुर में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष की दबंगई आई सामने - श्रीनारद मीडिया

भागलपुर में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष की दबंगई आई सामने

भागलपुर में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष की दबंगई आई सामने

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

पड़ोसी पर ही चला दी गोली, दीवाल निर्माण को लेकर हुआ था विवाद; गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

 

भागलपुर के बबरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहद्दीनगर में दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ। जिसमें फायरिंग की घटना हुई। फायरिंग करने वाला व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी का पूर्व जिलाध्यक्ष विजय साह बताया जा रहा है। जिनपर आरोप है कि उन्होंने दबंगई दिखाते हुए अपने पड़ोसी पर ही अपनी लाइसेंसी पिस्टल तान दी और इस घटनाक्रम में एक गोली फायर भी हो गई। घटना के बाबत प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि विजय शाह का घटनास्थल के समीप विवाह भवन है।

जहां, उसके पड़ोसी नवीन साह का पुराना मकान है। जिसपर नवीन ने मजदूर लगाकर अपने मकान में मरम्मती का काम कराया जा रहा था। इसी बीच विजय शाह और उनके पड़ोसी नवीन शाह के बीच रास्ते को लेकर विवाद छिड़ गया तभी विजय शाह ने दबंगई दिखाते हुए उसपर पिस्टल तान दिया और इस दरमियान एक गोली फायर हो गई। इस फायरिंग में नवीन बाल-बाल बच गए। वही, इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के मुताबिक नवीन पुराने मकान में दीवाल दे रहा था जबकि विजय शाह का कहना था की दीवार का कुछ हिस्सा उसकी जमीन में आ गया है इसी बीच दोनों मैं कहासुनी हुई। इधर, घटना की जानकारी मिलने पर बबरगंज थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और विजय शाह को हिरासत में ले लिया पुलिस ने उसके पिस्टल को भी बरामद किया है। बताया जा रहा है जिससे फायरिंग हुई वह पिस्टल 7.65 बोर का है।

पुलिस ने उस खाली कारतूस को भी घटनास्थल से बरामद किया है।वहीं, विजय साह को हिरासत में लेने के पश्चात पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।प्रयुक्त किए गए हथियार के लाइसेंस की जांच की जा रही है। गौरतलब हो कि इससे पूर्व में भी विजय शाह के द्वारा हर्ष फायरिंग की गई थी। हालांकि, इस मामले में पुलिस के द्वारा कार्यवाही भी की गई थी।

यह भी पढ़े

मशरक की रीत मयूर सिंह ने जीता मिस इको टीन इंडिया 2023 का खिताब, खूबसूरती के कायल हुए लोग

अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा का सफाया होना तय : अजीत कुमार सिंह

18 साल की नौकरी में फॉर्च्यूनर और लाखों का फ्लैट, महंत नरेंद्र गिरि का गनर बना अकूत संपत्ति का मालिक, FIR दर्ज

मुंगेर की तर्ज पर लखीसराय में भी बन रहा पिस्टल-कट्टा, मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन, 5 गिरफ्तार

जीबी नगर पुलिस ने मोटरसाईकिल चोरी कांड का किया उदभेदन, चार अभियुक्‍त गिरफ्तार

मांझी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आशा एवं फैसलेटर ने  जमकर प्रदर्शन किया

केन्द्र में एनडीए सरकार बनने के बाद अब दिव्‍यांग आत्म निर्भर हो चले हैं : सांसद सिग्रीवाल

सड़क दुर्घटना में जख्मी व्यव्सायी की इलाज के दौरान मौत,परिजनों में मचा कोहराम

सिनेमा के पहले सुपरस्टार, जतिन खन्ना से राजेश खन्ना बनने की कहानी

न्याय पाना हर व्यक्ति का मौलिक अधिकार होता है,कैसे?

क्या दिल्ली के जल प्रलय की स्थिति को टाला जा सकता है?

Leave a Reply

error: Content is protected !!