Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुवि में की एक विद्यार्थी, एक वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत  - श्रीनारद मीडिया

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुवि में की एक विद्यार्थी, एक वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुवि में की एक विद्यार्थी, एक वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक (कुरुक्षेत्र )

 

पर्यावरण, प्रकृति संरक्षण की दृष्टि कुवि का ऐतिहासिक कदमः नायब सिंह सैनी।
कुवि 5 जुलाई से तीन हजार वृक्षारोपण कर पर्यावरण का करेगा संरक्षण।
वृक्षारोपण पारिस्थितिकी तंत्र के सामंजस्य के लिए जरूरी : नायब सिंह सैनी।

कुरुक्षेत्र, 2 जुलाई : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय परिसर में एक विद्यार्थी एक वृक्ष रोपण अभियान की वृक्ष लगाकर शुरुआत की। उल्लेखनीय है कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की एकेडमिक काउंसिल की बैठक में कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने एक विद्यार्थी एक वृक्ष रोपण अभियान को मंजूरी प्रदान की थी। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया था कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय सम्बन्धित महाविद्यालयों के छात्रों एवं परिसर में पढ़ने वाले छात्रों को वृक्षारोपण के साथ डिग्री प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिह सैनी ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने डिग्री के साथ वृक्षारोपण के अभियान को जोड़कर जो नीति बनाई है आने वाले दिनों में पर्यावरण, प्रकृति संरक्षण की दृष्टि से ऐतिहासिक कदम है।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत किए गए पौधारोपण के अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को जानकारी देते हुए बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय आगामी पांच जुलाई को एक ही दिन में तीन हजार वृक्षारोपण कर पर्यावरण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रहा है।
लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि हरियाणा की शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा, तथा शहरी स्थानीय निकाय मंत्री सुभाष सुधा एवं राज्य मंत्री विकास एवं पंचायत विभाग महिपाल ढांडा, जनस्वास्थ्य एवं प्रौद्योगिकी मंत्री बनवारी लाल, जींद के विधायक कृष्ण लाल मिड्ढा, कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव अमित अग्रवाल, धुम्मन सिंह किरमिच, धर्मवीर मिर्जापुर, कुरुक्षेत्र उपायुक्त शांतनु शर्मा, एडीसी डा. वैशाली शर्मा उपस्थित रहे।
डॉ. महासिंह पूनिया ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विश्वविद्यालय के सभी अधिष्ठाताओं एवं छात्रों को पौधों का वितरण कर अभियान की विधिवत रूप से शुरुआत की।
इस अवसर पर अधिष्ठाता शैक्षणिक मामले प्रो. अनिल वशिष्ठ, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. एआर चौधरी, प्रो. एसके चहल, प्रो. रामविरंजन, प्रो. कुसुमलता, प्रो. नीलम ढांडा, प्रो. दिनेश कुमार, प्रो. अनिल गुप्ता, प्रो. शुचिस्मिता सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
बढ़ते प्रदूषण की वजह से वृक्षारोपण जरूरीः सुभाष सुधा।
शहरी स्थानीय निकाय मंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि पर्यावरण में बढ़ते प्रदूषण की वजह से वृक्षारोपण की आवश्यकता इन दिनों अधिक हो गई है। वृक्षारोपण से तात्पर्य वृक्षों के विकास के लिए पौधों को लगाना और हरियाली को फैलाना है। पर्यावरण को बेहतर बनाने में वृक्ष और पौधे मदद करते हैं। ये हवा को शुद्ध करते हैं, पानी को संरक्षित करते हैं, जलवायु नियंत्रण में मदद करते हैं, मिट्टी की शक्ति को बरकरार रखते हैं और कई अन्य तरीकों से समग्र पर्यावरण को लाभ पहुंचाते हैं।

यह भी पढ़े

 वीएम उच्च विद्यालय सह राजकीय इंटर कॉलेज में जल जीवन हरियाली दिवस मनाया गया

राहुल ने हिंदुओं के प्रति घृणात्मक सोच को उद्घाटित किया है- संत

 7.39 लाख की हुई साइबर ठगी, पीड़ित ने किया कुछ ऐसा, आरोपी खुद पहुंचा थाने, वापस लौटाए पैसे

मिशन परिवार विकास अभियान- परिवार नियोजन से संबंधित स्थायी व अस्थायी विकल्पों की जानकारी देने के उद्देश्य से सारथी रथ को जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

औरंगाबाद पुलिस  ने लोडेड पिस्टल के साथ दो हथियार तस्करों को किया गिरफ्तार

प्रेमिका ने प्रेमि का काटा प्राइवेट पार्ट, शादी से इनकार किया प्रेमी, प्रेमिका ने उठाया यह कदम

सिसवन की खबरें : मूसलाधार बारिस जन जीवन प्रभावित, बिजली आपूर्ति बाधित

Leave a Reply

error: Content is protected !!