मशरक अवर निबंधन कार्यालय के कंप्यूटर कर्मी हड़ताल पर, निबंधन कार्य हुआ ठप्प; लोग परेशान

मशरक अवर निबंधन कार्यालय के कंप्यूटर कर्मी हड़ताल पर, निबंधन कार्य हुआ ठप्प; लोग परेशान

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया‚ विककी बाबा‚ मशरक‚ सारण (बिहार)

सारण जिले के मशरक अवर निबंधन कार्यालय के कंप्यूटर और कार्यपालक सहायक कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से शनिवार को रजिस्ट्री कार्य ठप हो गया है।

रजिस्ट्री कार्यालय में कार्यरत 3 कम्प्यूटर कर्मी और एक कार्यपालक सहायक को एकाएक मौखिक तौर पर ट्रांसफर कर दिया गया है। जिसके चलते सभी कर्मी आक्रोशित होकर रजिस्ट्री के कार्यों को बंद कर दिए है।

रजिस्ट्री कार्य बंद होने से आम नागरिकों को परेशानी का करना पड़ रहा है।अवर निबंधन कार्यालय मशरक में निबंधन कार्य ठप्प हो गए है। आपकों बता दें कि निबंधन कार्यालय में लगभग प्रतिदिन 35 रजिस्ट्री होती है जिससे लगभग पांच लाख रुपए की क्षति हुई।

कंप्यूटर ऑपरेटरों का कहना है कि सरकार द्वारा तुगलकी फरमान जारी कर देने से सभी कर्मी आहत है। मशरक अवर निबंधन कार्यालय में कुल 3 कंप्यूटर ऑपरेटर और 1 कार्यपालक सहायक कार्यरत है। सभी लोगों के कार्य बहिष्कार से रजिस्ट्री संबंधित सभी कार्य बंद है। कंप्यूटर ऑपरेटर रवि कुमार ने बताया कि कल तक हम सभी नियमित रूप से कार्य कर रहे थे।

लेकिन एकाएक फरमान स्थनांतरण का फरमान जारी हो गया। स्थानांतरण से संबंधित कोई पत्र जारी नहीं हुआ है। जबकि पूर्व में स्थानांतरण पत्र जारी होता रहा है। जब तक लिखित स्थानांतरण पत्र प्राप्त नहीं होते हम कही नहीं जाने वाले है।

मौके पर अवर निबंधन पदाधिकारी अरविंद कुमार पाण्डेय ने बताया कि कार्यालय में कार्यरत कर्मियों का स्थानांतरण कर दिया गया है वही जिनका यहा स्थांतरण हुआ है वे अभी यहां नही आए हैं जिससे कार्य बाधित हैं।

यह भी पढ़े

सीवान के लाल का शोध यूरोपियन रेडियोलॉजी पत्रिका में प्रकाशित

बिजली चोरी में एक पर प्राथमिकी दर्ज

आखिर क्यों जरूरी है अपनी क्षमताओं को जानकर उसे जगाना?

जमुनहां उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक होंगे दुर्गा चरण पाण्डेय

विजय चौक पर बीटिंग रिट्रीट समारोह शुरू, गूंजा सेना का शौर्यगान, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री मौजूद.

सीवान:निबंधन विभाग के डाटा इं‍ट्री ऑपरेटों की  मौखिक आदेश  पर हुआ  अंतरजिला  तबादला

 

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!