सिपाही ने  शादी का झांसा देकर तीन वर्ष तक किया दुष्कर्म,  गिरफ्तार

सिपाही ने  शादी का झांसा देकर तीन वर्ष तक किया दुष्कर्म,  गिरफ्तार

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

बिहार पुलिस का एक कांस्टेबल गिरफ्तार हुआ है। उस पर आरोप है कि उसने अपनी प्रेमिका के साथ तीन वर्षों तक शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन शोषण किया और फिर नौकरी होते ही वह अपने वायदे से पलट गया।दरभंगा में शादी का झांसा देकर प्रेमिका के साथ तीन वर्षों तक दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे बिहार पुलिस के सिपाही को लहेरियासराय थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सिपाही फिलहाल गोपालगंज जिला पुलिस बल में तैनात है। इसके खिलाफ प्रेमिका ने दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि आरोपी उसके साथ शादी का झांसा देकर तीन वर्षों तक दुष्कर्म किया।

 

जब उसे बिहार पुलिस में नौकरी लग गई, तब आरोपी सिपाही ने युवती से शादी करने से इंकार कर दिया। शादी का प्रलोभन देकर करता था यौन शोषण प्रेमिका ने 28 अगस्त 2024 को लहेरियासराय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कहा था कि एपीएम थाना क्षेत्र के थलवारा निवासी बच्चा लाल राम के पुत्र अर्जुन कुमार के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस दौरान आरोपी सिपाही शादी का झांसा देकर युवती से लगातार दुष्कर्म करता रहा। इस बीच आरोपी प्रेमी अर्जुन को बिहार पुलिस में नौकरी लग गई। नौकरी लगते ही उसका मन बदल गया और उसके बाद उसने शादी करने से इंकार कर दिया। काफी समझौता के प्रयास के बाद भी उसने शादी नही किया तो उसके खिलाफ लहेरियासराय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी सिपाही लगातार फरार रहने लगा। पुलिस भी उसकी तलाश कर रही थी। इसी दौरान वह आज अचानक केस के अनुसंधानक को लहेरियासराय थाना के पास नजर आ गया।

 

नजर पड़ते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। शादी से इंकार करने पर युवती ने किया था मामला दर्ज इस संबंध में लहेरियासराय थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि केस के अनुसंधानक दारोगा प्रिया कुमारी को सूचना मिली थी कि आरोपी सिपाही अर्जुन कुमार लहेरियासराय टावर पर किसी के साथ घूम रहा है।

 

थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए फरार चल रहे आरोपी सिपाही अर्जुन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि 28 अगस्त 2024 को प्रेमिका ने अर्जुन कुमार के खिलाफ आवेदन दिया था कि पिछले 3 वर्षों से नौकरी हो जाने के बाद शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म कर रहा था। जब बिहार पुलिस में उसे नौकरी हो गया तो शादी करने से इंकार कर दिया। ग्रामीण स्तर पर पंचायत भी किया गया था लेकिन मानने को तैयार नहीं हुआ। फिर उसने अर्जुन कुमार के खिलाफ थाना में मामला दर्ज करवाई थी।

यह भी पढ़े

नालंदा पुलिस ने साला बहनोई सहित 5 साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो साझा करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

भगवानपुर में जहरीली शराब से 4 की मौत, दर्जनों गंभीर रूप से बीमार

सनकी युवक ने वृद्ध को मारपीट कर काटे प्राइवेट पार्ट, गांव में दो पक्षों के बीच तनाव का माहौल, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

कव्वाली मुकाबला में रातभर झूमते रहे दर्शक, हार-जीत का नहीं हो सका फैसला

गडखा में पेट्रोल पंप से पिस्टल के बल पर  ₹50 हजार का  लूट, दो गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!