भाजपा के गया जिलाध्यक्ष का विवादित बयान, राजद नेता सुरेंद्र प्रसाद यादव को बताया राक्षस बोलें- बेलागंज में स्थापित था आंतक राज।

श्रीनारद मीडिया, प्रभात कुमार मिश्रा, गया ( बिहार )

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

बिहार के नेताओं के जुवान फिसलने का जैसे परंपरा सी हो गई है। कभी कोई कुछ तो कभी कोई कुछ। चाहे किसी भी पार्टी के बड़े नेता हों या छोटे आए दिन विवादित बयानों से सुर्खियों में रहते हैं। ऐसा हीं एक बयान गया में भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रेम प्रकाश उर्फ चिंटू शर्मा ने दिया है। एक प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ने बेलागंज के निवर्तमान विधायक और जहानाबाद के सांसद डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव पर विवादित बयान दिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव को राक्षस की उपाधि दे दी।

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश उर्फ चिंटू शर्मा ने नाम नहीं लेते हुए डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि बेलागंज में पिछले तीस सालों से आतंक का राज का। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि दानवों का संहार महिला ही करती आयी है। इस विधानसभा उपचुनाव में बेलागंज से देवी के रूप में महिला ही इस दानव का संहार करेगी।

एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी मनोरमा देवी को वहां से जीताकर इस बार दानव का जो रूप है उसका अंत होगा। इस बार एनडीए घटक दल के नेता हम लोग दो दीपावली मनाएंगे एक दीपावली का तो दूसरा 23 नवंबर को बेलागंज से दानव का अंत होने की खुशी में दीपावली मनाया जाएगा।

Leave a Reply

error: Content is protected !!