Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
वट सावित्री पूजा में जुटी सुहागिनों की उमड़ी भीड़, पति की लंबी उम्र की किया कामना - श्रीनारद मीडिया

वट सावित्री पूजा में जुटी सुहागिनों की उमड़ी भीड़, पति की लंबी उम्र की किया कामना

वट सावित्री पूजा में जुटी सुहागिनों की उमड़ी भीड़, पति की लंबी उम्र की किया कामना

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, मृत्‍युंजय तिवारी, भेल्‍दी, सारण (बिहार):


सारण जिले के भेल्डी थाना क्षेत्र मे विभिन्न गांव मे गुरूवार को सुहागिन महिलाएं वट वृक्ष की पूजा कर अपने पति की लंबी उम्र की कामना कर रही हैं। भेलदी के अलग-अलग गांवों में भी बड़ी संख्या में विवाहित महिलाएं वट वृक्ष के नीचे जुटीं।

महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र और अपने वैवाहिक सुख की रक्षा के लिए विभिन्न स्थानों पर वट वृक्ष के नीचे पूजा अर्चना की। महिलाओं ने वट वृक्ष की परिक्रमा कर अपने वैवाहिक सुख की रक्षा और अपने पति की लंबी उम्र की कामना की।वट वृक्ष का वर्णन धार्मिक शास्त्रों, वेदों और पुराणों में किया गया है ।

एक ओर जहां वट वृक्ष को भगवान शिव का रूप माना जाता है, वहीं दूसरी ओर पद्म पुराण में इसे भगवान विष्णु का अवतार कहा गया है। कई विद्वानों का कहना है कि ज्येष्ठ माह की अमावस्या को विवाहित महिलाएं व्रत रखती हैं और वट वृक्ष की पूजा करती हैं, जिसे वट सावित्री व्रत कहा जाता है।

इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की रक्षा और वैवाहिक सुख के लिए व्रत रखती हैं और वट वृक्ष के चारों ओर धागा बांधकर 108 बार परिक्रमा करती हैं। इसका बहुत महत्व बताया जाता है। कहा जाता है कि माता सावित्री अपने कठिन तप से अपने पति के प्राण यमलोक से वापस लाईं थी।

तभी से इसे वट सावित्री व्रत के नाम से जाना जाता है। विवाहित महिलाओं का कहना है कि इस दिन वे वट वृक्ष के नीचे पूजा-अर्चना करती हैं, परिक्रमा करती हैं और अपने वैवाहिक सुख की रक्षा और पति की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करती हैं। कई गांव में बट वृक्ष नहीं रहने के कारण महिलाएं गमले में छोटे-छोटे बट पौधा लगाकर पूजा करती हुई नजर आई

यह भी पढ़े

मशरक की खबरें :   सड़क दुघर्टना में घायल अधिवक्ता से मिले बनियापुर विधायक, जाना हाल 

महावीरी विजयहाता के छात्रों ने एनईईटी (नीट) 2024 की परीक्षा में फिर एक बार मचाई धूम

रघुनाथपुर : सुहागिन महिलाओ ने पति की दीर्घायु और परिवार की खुशहाली के लिए की वट सावित्री  पूजा

50 हजार रुपए का इनामी कुख्यात अपराधी अरेस्ट: वैशाली में 100 से अधिक लीटर शराब जब्त

सिपाही ही निकला अपनी गर्भवती पत्नी का कातिल, भाई से करवाई थी हत्या

वट सावित्री पूजा के लिए लगी सुहागिनों की भीड़, पति की लंबी उम्र की किया कामना

Leave a Reply

error: Content is protected !!