Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
कलस्टर में मोटे अनाज की खेती करने से होगा समूह के किसानों को फ़ायदा-एटीएम - श्रीनारद मीडिया

कलस्टर में मोटे अनाज की खेती करने से होगा समूह के किसानों को फ़ायदा-एटीएम

कलस्टर में मोटे अनाज की खेती करने से होगा समूह के किसानों को फ़ायदा-एटीएम
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow


सीवान जिला के बड़हरिया प्रखंड अंतर्गत हथिंगाई पंचायत के लौवान गाव में सहायक तकनीकी प्रबंधक सतीश सिंह और किसान सलाहकार अनूप कुमार की देखरेख में समूह के किसानों के साथ बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में सहायक तकनीकी प्रबंधक सतीश सिंह ने बताया कि यदि कलस्टर में समूह के किसान खेती करते हैं तो उन्हे अनेक फायदें होंगे। इसका लाभ किसाश स्वयं पा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि सर्वप्रथम उनका ऑनलाइन आवेदन आसानी से एक ही स्थान पर किया जा सकता है।कलस्टर में बीज होम डिलेवरी के तहत समूह के किसानों के दरवाजे पर आसानी से चला जायेगा। कलस्टर में खेती के लिए अगर किसान के पास राशि नहीं है तो वह समूह के खाता से राशि निकलकर लगा सकते हैं। और अनुदान उनके खाता में आने के बाद निकालकर समूह के खाता में जमा कर सकते हैं।

कलस्टर में समूह के किसानो द्वारा नई तकनीकी या मोटे अनाज की खेती आसानी से और कम खर्चे में की जा सकती है। कलस्टर में खेती करने से समूह के किसान को कृषि पदाधिकारी या कर्मी द्वारा आसानी से जानकारी दी जा सकती है।साथ में जब समूह के सभी किसान कलस्टर में मोटे अनाज या मक्का की खेती करेंगे तो जंगली जानवरों द्वारा नुकसान कम होगा। कलस्टर में खेती करने से फसल में किसी रोग को आसानी से पहचाना जा सकता है और उपचार किया जा सकता है।

कलस्टर में खेती किए किसान का उत्पादन आसानी से और उचित मूल्य पर बेचा जा सकता है।वहीं किसान सलाहकार अनूप कुमार ने बीज ग्राम योजना के साथ खरीफ योजना के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

बैठक में भारती सिंह, राजेश शर्मा, रामाश्रय सिंह, अवधकिशोर सिंह, मंजय कुमार सिंह, बलिस्टर सिंह, शंभू सिंह,सावित्री देवी, पुनीता देवी, रेणु देवी, सहित अन्य किसान उपस्थित थे।

यह भी पढ़े

अपनी दाहा नदी को बचाने का जतन

भारी उमस में पर्यावरण को सहेजने के लिए लगाए पौधे

गुरूजी ने आरएसएस को राजनीति से अलग बताया था

NDA के लिए वोट हुए खटाखट, INDIA को चुना गया फटाफट

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!