Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने से जनता का ही नुकसान होता है. - श्रीनारद मीडिया

संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने से जनता का ही नुकसान होता है.

संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने से जनता का ही नुकसान होता है.

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

हमारा देश बहुत विशाल है। देश के हर राज्य की अलग-अलग समस्याएं हैं। अलग-अलग राज्य के लोगों की सरकारों से भिन्न-भिन्न अपेक्षाएं होती हैं। उनकी कुछ समस्याओं का निदान सरकारें कर पाती हैं और कुछ समस्याएं लंबित भी पड़ी रहती हैं। गरीबी और बेरोजगारी हमारे देश की प्रमुख समस्याएं हैं। अभी कोई भी सरकार इनका संपूर्ण निदान नहीं कर पाई है। कोरोना के कारण इधर कुछ वर्षों में ये समस्याएं और विकराल रूप धारण कर चुकी हैं।

इनकी वजह से लोगों के मन में हताशा और निराशा उत्पन्न हो रही हैं। लोग अपनी बातें सरकारों तक पहुंचाने के लिए कई बार धरना, प्रदर्शन और आंदोलन का रास्ता अख्तियार करते हैं। जब इससे भी उनकी समस्या का हल नहीं होता है तो वे हिंसक हो जाते हैं और सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने लगते हैं।

पिछले दिनों आरआरबी-एनटीपीसी परीक्षा से जुड़ी कुछ मांगों को मनवाने के लिए बिहार में छात्रों ने सार्वजनिक संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचाया। उन्होंने कई जगह रेल की पटरियों को उखाड़ दिया और ट्रेन की बोगियों को आग के हवाले कर दिया। सिर्फ नवादा जिले में ही तीन करोड़ रुपये की संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया।

इसी तरह किसान आंदोलन में किसानों ने दो साल तक यातायात में अवरोध उत्पन्न कर देश का भारी नुकसान किया। नई दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में किसानों के विरोध के कारण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को 2731.32 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। दोनों तो मात्र उदाहरणार्थ हैं।

देश के सभी हिस्सों में सार्वजनिक संपत्तियों को नष्ट किए जाने की बातें सुनाई देती ही रहती हैं। हिंसा और तोड़फोड़ कर सरकार तक अपनी बात पहुंचाने का दस्तूर बन गया है। सवाल है कि यह नुकसान किसका हो रहा है? देश की संपत्तियों को नुकसान पहुंचाना देश की जनता का ही नुकसान है, क्योंकि आम लोगों के दिए कर से ही सरकार इन चीजों का निर्माण करती है। देश में जितनी भी सार्वजनिक संपत्तियां हैं वे जनता के पैसों से बनती हैं। जाहिर है सार्वजनिक संपत्ति का नुकसान स्वयं जनता का ही नुकसान है। सरकार से मतभेद है या अपनी समस्या सरकार के सामने रखनी है तो यह काम शांतिपूर्ण तरीके से भी हो सकता है।

महात्मा गांधी बहुत पहले इसका तरीका हमें बता गए हैं। शांतिपूर्ण आंदोलन को अक्सर बहुसंख्यक जनता का समर्थन मिलता है। देश की संपत्ति को आग लगाना या नुकसान पहुंचाना किसी भी समस्या का हल नहीं वरन अपने देश को और पिछड़ेपन की तरफ धकेलना ही है। सरकारों को भी चाहिए कि समय पर जनता की समस्याओं को भांपकर उनका निदान करें। जनता की समस्याओं को अनदेखा करना देश तथा स्वयं सरकार के लिए भी बहुत घातक होता है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!