देव दिवाली दीपोत्सव का हुआ आयोजन

देव दिवाली दीपोत्सव का हुआ आयोजन

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के महाराजगंज प्रखंड अन्तर्गत बंगरा गांव स्थित रघुबीर सिंह पुस्तकालय सह वाचनालय परिसर स्थापित रघुबीर सिंह स्मृति स्मारक स्थल पर कार्तिक पूर्णिमा को लेकर आयोजित कार्यक्रम सत्यनारायण व्रत कथा, 1008दीप प्रज्वलित कर देव दिवाली दीपोत्सव मनाई गई।

कार्यक्रम का विधिवत सुभारंभ स्वतंत्रता सेनानी स्व रघुबीर सिंह स्मृति स्मारक स्थल पर रघुबीर सिंह पुस्तकालय सह वाचनालय समिति के मुख्य पुजारी धर्मनाथ पाण्डेय के द्वारा भगवान विष्णु की पूजा अर्चना कर सत्यनारायण व्रत कथा का वाचन करते हुए सर्वे भवन्तु सुखिन का आह्वान करते हुए मंगला आरती संध्या समय यजमान शिक्षक कुमार राजकपूर टीपू के साथ सम्पन्न हुआ।

तत्पश्चात् वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 1008 दीपो को एक साथ प्रज्वलित कर देव दिवाली दीपोत्सव मनाई गई। एक साथ प्रज्वलित दीप यज्ञ कार्यक्रम आकर्षण का केन्द्र बना। वही दूसरी तरफ अध्यक्ष कुमार आशुतोष ने बताया कि दीप यज्ञ कार्यक्रम अंधेरे से प्रकाश समाज में व्याप्त दुराचार को समाप्त कर स्वच्छ, सुन्दर समाज निर्माण का प्रयास वीर सेनानियो की सच्ची श्रद्धांजलि है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिक्षिका संगीता कुमार, उप मुखिया कौशल्या देवी, तुषार कुमार, भास्कर कुमार, सुहानी भास्कर, मोनी सिंह, ममता सिंह, सोनल, कनिष्क, सोनी कुमारी, जगेश्वर पाण्डेय सहित कई गणमान्य लोगों शामिल थे।

यह भी पढ़े

क्या जागेगी सरकार मनोज भावुक के इस जनगीत से?

शिक्षाविद स्व केदार प्रसाद यादव की दसवीं पूण्य तिथि मनाई गई

मशरक की खबरें :  देव दीपावली पर सिद्धिदात्री मंदिर में जलाये गये  11 हजार दीप  

सर्दी ने दी दस्तक, घने कोहरे का अलर्ट

Leave a Reply

error: Content is protected !!