Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
भगवानपुर हाट में सोलह काउंटर पर आज होगा  मदान सामग्री का वितरण  - श्रीनारद मीडिया

भगवानपुर हाट में सोलह काउंटर पर आज होगा  मदान सामग्री का वितरण 

भगवानपुर हाट में सोलह काउंटर पर आज होगा  मदान सामग्री का वितरण

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

बीडीओ ने तैयारियों की समीक्षा की

श्रीनारद मीडिया, एम सावर्ण, भगवानपुर हाट, सीवान (बिहार)

29 नवम्बर को होने वाले नौवें चरण के मतदान की 27 नवंबर को होने वाले मतदान सामग्री वितरण को लेकर   भगवानपुर के बीडीओ डॉ. कुंदन ने  सामग्री वितरण के लिए बनाए गए सभी काउंटरों पर तैनात कर्मियों के साथ बैठक एस एस हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज में बनाए गए पंडाल में की। उन्होंने सामग्री वितरण में तैनात किए कर्मियों को उनके कर्तव्यों का बोध कराते हुए सख्ती से निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर किसी भी कर्मी से सामग्री वितरण में त्रुटि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सामग्री वितरण के लिए कुल सोलह काउंटर बनाए गए हैं।

काउंटर संख्या-01 पर बूथ संख्या 1 से 14 तक, काउंटर संख्या 02 पर बूथ संख्या 15 से 29 तक, तीन पर बूथ संख्या 30 से 57 तक, चार पर बूथ संख्या 58 से 82 तक, पांच पर बूथ संख्या 83 से 109 तक, छह पर बूथ संख्या 110 से 124 तक, सात पर बूथ संख्या 125 से 141 तक, आठ पर बूथ संख्या 142 से 168 तक, नौ पर बूथ संख्या 169 से 197 तक, दस पर बूथ संख्या 198 से 213 तक, ग्यारह पर बूथ संख्या 214 से 240 तक, बारह पर बूथ संख्या 241 से 264 तक, तेरह पर बूथ संख्या 265 से 280 तक, चौदह व पन्द्रह रिजर्व कर्मियों के लिए, काउंटर संख्या 16 पूछताछ के लिए बनाया गया है।

इस दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा वितरण केन्द्र के मुख्य द्वार पर थर्मल स्कैनिंग तथा सेनेटाइजिंग के लिए सुनिश्चित की गई है। काउंटर संख्या 1 से 5 तक के लिए बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सह एआरओ विनीता, काउंटर संख्या 6 से 10 तक के लिए प्रखंड परियोजना प्रबंधक(जीविका) सह एआरओ ईश्वरचंद्र कुशवाहा, 11 से 13 तक के लिए एमओ सह एआरओ शैलेन्द्र कुमार सिंह, 14 से 16 तक के लिए कृषि समन्वयक सह एआरओ राकेश कुमार को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है।

 

 

प्रेक्षक ने लिया चुनाव की तैयारियों का जायजा
श्रीनारद मीडिया, एम सावर्ण, भगवानपुर हाट, सीवान (बिहार)


29 नवम्बर को होने वाले नौवें चरण के मतदान की तैयारियों का शुक्रवार को राज्य निर्वाचन आयोग से तैनात प्रेक्षक जयप्रकाश ने एस एस हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज में बनाए गए सामग्री वितरण केन्द्र का निरीक्षण किया तथा आरओ सह बीडीओ डॉ. कुंदन को आवश्यक सुझाव भी दिए। प्रेक्षक ने ईवीएम, मतपेटी के संधारण के लिए कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में बनाए गए बज्रगृह का निरीक्षण किया। इसके अलावे उन्होंने प्रखंड के कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर तैयारियों को देखा। प्रेक्षक के आने की सूचना पर सभी चुनाव कार्य में लगे सभी कर्मी सतर्क हो गए। बीडीओ सह आरओ डॉ. कुंदन ने प्रेक्षक को चुनाव के लिए की गई तैयारियों की एक-एक कर जानकारी दी। उन्होंने आदर्श मतदान केंद्रों व वेबकास्टिंग बूथों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने मतदान केंद्रों तथा सड़क, बिजली, पेयजल, शौचालय तथा चलंत मतदान केंद्रों की जानकारी से अवगत कराया।

यह भी पढ़े

सिसवन के दो जिला परिषद पद से  ब्रजेश कुमार राय व शारदा देवी हुई विजयी, किसको कितना मिला मत, पढ़े खबर

रघुनाथपुर के दो जिला परिषद पद से  मनोज बैठा व उमेश कुमार हुए विजयी, किसको कितना मिला मत, पढ़े खबर

रघुनाथपुर प्रखंड में किस पंचायत से कौन बीडीसी पद पर हुआ विजयी, किसको कितना मिला मत, पढ़े खबर

रघुनाथपुर प्रखंड में किस पंचायत से कौन सरपंच पद पर हुआ विजयी, किसको कितना मिला मत, पढ़े खबर

रघुनाथपुर प्रखंड में किस पंचायत से कौन मुखिया पद पर हुआ विजयी, किसको कितना मिला मत, पढ़े खबर

Leave a Reply

error: Content is protected !!