दीपो का पर्व दीपावाली   31 अक्टूबर गुरुवार को मनाया जायेगा

दीपो का पर्व दीपावाली   31 अक्टूबर गुरुवार को मनाया जायेगा

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, उतम पाठक, दारौंदा, सीवान (बिहार):


दीपावाली का परम पवित्र पर्व 31 अक्टूबर गुरुवार को मनाया जायेगा। पंचाग के अनुसार दीपावली हर वर्ष कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाई जाती हैं। दिवाली को दीपों का पर्व भी कहा जाता हैं। यह पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता हैं।

इस दिन अयोध्यावासियों ने अपने मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के लौटने की ख़ुशी में अपने घरों और पूरे शहर को दीयों से सजाया था।

दिवाली का त्योहार पांच दिनों तक मनाया जाता हैं, जिसकी शुरूआत धनतेरस से होती हैं और समापन भैया दूज को होता हैं।
दीपावली शब्द:- ‘दीप’ और ‘आवली’ से मिलकर बना है यह संस्कृत भाषा के शब्द से लिया गया है जिसका अर्थ का होता है “दीपों की श्रृंखला”।

दीपावली के दिन हर घर में सम्पन्नता, धन,सुख- समृद्धि की प्राप्ति के लिए मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती हैं तथा प्रतिष्ठानों में माता लक्ष्मी, भगवान गणेश के साथ साथ धन के देवता कुबेर और खाता बही की पूजा विधि विधान से करते हैं।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार लक्ष्मी पूजन में :-
पांच पीली कौड़ी, पांच खड़ा हल्दी, पांच गोमती चक्र, पांच सुपारी, खड़ा धनियां, को मां लक्ष्मी,भगवान गणेश के पास पूजन के समय रखें और दूसरे दिन लेकर लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी या गल्ला में रख दें। जिससे धन और समृद्धि में वृद्धि होती हैं।

माता लक्ष्मी को क्या – क्या चढ़ाएं:-
लक्ष्मीजी को कमल का फूल, मखाना, पानी फल, पानीवाला नारियल, ईख, अनार, बतासा, खीर, हलुआ, पीले रंग के मिष्ठान्न, केसर, पान और गणेश जी को मोदक (लड्डू) अर्पित करें।
माता लक्ष्मी जी की कृपा हमेशा घर पर बनी रहे इसके के लिए उनके समक्ष नौ या एक चौमुखी घी का दीपक जलाएं।


दीपावली पूजन के लिए शुभ मुहूर्त दिए जा रहे है:-

1.स्थिर लग्न वृश्चिक सुबह 07:27 से 09:43 बजे तक।

2.स्थिर लग्न कुंभ दोपहर 01:34 से 03: 04 बजे तक।

3. स्थिर लग्न वृष शाम 6:12 से 08:08 बजे तक।

4.स्थिर लग्न सिंह रात में
12: 40 से 2:53 तक।

शेष रात्रि भोर में सूप बजाकर दरिद्र का निस्सारण एवं लक्ष्मी का पदार्पण कराया जायेगा।

स्नान दान एवं श्राद्ध सहित अमावस्या 01 नवंबर शुक्रवार को होगी।

यह भी पढ़े

मोतिहारी: इंस्पेक्टर के घर बरामद की गई 22 बोतल विदेशी शराब, पुलिस को देखकर चुपके से हुए फरार

नींद में खलल पड़ने से नाराज एक व्यक्ति ने अपने पांच साल के बेटे की कुल्हाड़ी से काट दिया गर्दन

1 नवंबर से बदल रहा नियम, Airtel Jio Vi और BSNL यूजर्स दें ध्यान, काम की ख़बर

मेरे साले को निपटा देना..’ मधेपुरा से भागलपुर आए थे शूटर

अपराध की योजना बना रहे पांच अपराधियों को किया पुलिस ने  गिरफ्तार, हथियार व जिन्दा कारतूस किया बरामद

माली थाना के दारोगा सीवान के लाल विनोद कुमार यादव की दिल का दौरा पड़ने से मौत

Leave a Reply

error: Content is protected !!