40 साल पहले ब्लैक एंड वाइट से कलर हुआ था दूरदर्शन,कैसे?

40 साल पहले ब्लैक एंड वाइट से कलर हुआ था दूरदर्शन,कैसे?

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

आज ही के दिन 1982 में पहली बार दूरदर्शन ब्लैक एंड वाइट से कलर यानी रंगीन हुआ था। यानी 40 साल पहले आज ही के दिन देश में टीवी पर पहली बार रंगीन प्रसारण हुआ था। भारत में पहली बार रंगीन प्रसारण का फैसला देश में होने वाले एशियाई गेम्स को देखते हुए लिया गया था।

अपने जन्म के 23 साल बाद यानी 1982 में दूरदर्शन रंगीन हुआ। उस समय दूरदर्शन का ब्लैक एंड व्हाइट से रंगीन होना इतनी बड़ी उपलब्धि थी कि वह संपन्नता की निशानी बन गया। कलर टीवी की डिमांड इतनी ज्यादा हो गई कि कि सरकार को उसे इम्पोर्ट करवाना पड़ा।

रंगीन प्रसारण ने टीवी की लोकप्रियता में लगाए चार चांद
उसी साल 15 अगस्त को देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के लाल किले पर दिए गए भाषण के रंगीन प्रसारण के बाद उसी साल नवंबर में हुए एशियन गेम्स का भी रंगीन प्रसारण किया गया था। दूरदर्शन पर शुरू हुए रंगीन प्रसारण ने भारत में टीवी की कामयाबी और लोकप्रियता की नई दास्तां लिखी।

अब रिमोट के बस एक क्लिक पर टीवी के सैकड़ों चैनल मौजूद हैं। शुरुआत में कुछ घंटे चलने वाले टीवी चैनलों का प्रसारण अब 24 घंटे होने लगा है। समाचार, फिल्में, खेल, गाने, भक्ति हर क्षेत्र से जुड़े अलग-अलग चैनल हैं।

1959 में हुई थी दूरदर्शन की शुरुआत
दूरदर्शन की शुरुआत 1959 में इंडियन टेलीविजन के रूप में हुई थी। पहले ये आकाशवाणी का ही हिस्सा था, लेकिन बाद में उससे अलग हो गया। यूनेस्को की मदद से शुरुआत में दूरदर्शन पर हफ्ते में दो दिन केवल एक-एक घंटे के कार्यक्रम प्रसारित होते थे। इनका उद्देश्य नागरिकों को जागरूक करना होता था।

1965 में इसका रोजाना प्रसारण शुरू हुआ। समाचार आने लगे। फिर कृषि दर्शन आया, जो आज भी दूरदर्शन के अलग-अलग चैनलों पर प्रसारित होता है। चित्रहार पर फिल्मी गाने प्रसारित होते थे।

80 के दशक में दूरदर्शन घर-घर में छा गया। दूरदर्शन पर प्रसारित पहला सीरियल हम लोग था। इसके बाद इस पर प्रसारित होने वाले रामायण और महाभारत जैसे पौराणिक सीरियलों ने जबर्दस्त लोकप्रियता हासिल की। इन दोनों सीरियल के प्रसारण के समय देश में सड़कें वीरान हो जाया करती थीं।

पहले टीवी का आविष्कार
पहले मैकेनिकल टीवी का आविष्कार जे.एल. बेयर्ड ने किया था। बेयर्ड ने 25 मार्च 1925 को लंदन के एक डिपार्टमेंट स्टोर में टीवी लोगों के सामने प्रदर्शित किया। इसके बाद फर्नवर्थ ने 7 सितंबर 1927 को इलेक्ट्रॉनिक टीवी का आविष्कार किया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!