Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
बीस वर्षों से पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे डॉ सत्य प्रकाश - श्रीनारद मीडिया

बीस वर्षों से पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे डॉ सत्य प्रकाश

बीस वर्षों से पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे डॉ सत्य प्रकाश

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

इनकी प्रेरणा से कई गावों में पौधरोपण के प्रति सजग हुए ग्रामीण

अबतक लगा चुके है एक लाख पौधा

सरकारी व गैर सरकारी संस्थाएं कर चुकी है इनको सम्मानित

श्री नारद मीडिया ब्यूरों गोपालगंज : जिले में पौधा लगाओ, पर्यावरण बचाओ अभियान का मुहिम में पिछले करीब बीस वर्षों से लगे हथुआ प्रखंड के बरवा गांव निवासी डॉ रामविष्णू प्रसाद के दूसरे पुत्र पर्यावरणविद् डॉ सत्य प्रकाश पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने में लगे है। इनका जुनून ऐसा है कि शादी विवाह, जन्मोत्सव या महापुरुषों की पुण्य तिथि हो ये उस दिन पौधा खुद लगाते है और दूसरों को लगाने के लिए प्रेरित भी करते है। पर्यावरण के प्रति इनकी सच्ची निष्ठा को देखकर क्षेत्र में लोग अब इनको ग्रीन मैन, पर्यावरण मित्र, युवा पेड़ प्रेमी, पर्यावरण प्रेमी सहित कई उप नामों से जानने लगे है। डॉ सत्य प्रकाश को पौधरोपण में इतनी निष्ठा व लगन है कि इन्होंने कई बंजर भूमि पर अपनी मेहनत के बल पर पौधा लगाकर हरियाली ला दिए है। इनके द्वारा लगाया गया पौधा जिला से लेकर सीमावर्ती इलाकों में आज हरियाली का आगाज कर रहा है। इसके साथ ही यूपी और बिहार के कई जिलों में इन्होंने पौधरोपण कर लोगों को प्रेरित किया है। कई शादियों में वर वधू का स्वागत पौधा देकर करने के लिए लोग इनको विशेष रूप में आमन्त्रित करते रहे है। इनकी पहल से लोग अपने सभी उत्सवों पर पौधा लगाना नहीं भूल रहे है। पौधा लगाने व बचाने का कारवा इनकी प्रेरणा से अब चल पड़ी है। पर्यावरणविद् डॉ सत्य प्रकाश को जिले के कुचायकोट प्रखंड के बीड़ीओ वैभव शुक्ल ने पर्यावरण के प्रति सच्ची निष्ठा को देखते हुए इनको ग्रीन मैन की उपाधि देकर सम्मानित किया है। इसके पूर्व इनको सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा सम्मानित जा चुका है।
पर्यावरणविद् डॉ सत्य प्रकाश कहते है कि सांस की फैक्ट्री पौधा है। यदि हम इसके प्रति जागरूक नहीं होंगे तब तक हम अपनी प्राणों की रक्षा नहीं कर सकेंगे। इसके लिए सबको आगे आना होगा। वहीं हथुआ एसडीएम राकेश कुमार ने कहा कि ऐसे लोग बहुत कम मिलते है जिनके कार्यों से लेकर बातों मै पौधा लगाने की प्रधानता हो। डॉ सत्य प्रकाश सच्चे दिल से पर्यावरण के सेवक है। हम गौरांवित है कि हमारे जिले के लिए पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पर्यावरणविद् हमलोगों के बीच है। इन्होंने कई बार हमारे कार्यालय व आवास पर भी पौधरोपण अधिकारियों के साथ करते हुए पौधा लगाने व बचाने के लिए प्रेरित किया है। मै इनके जुनून व जज्बे को सलाम करता हूं। ये सच्चा पर्यावरण प्रेमी है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!