शहीद स्मारक में वृक्षारोपण कर मनाया गया अभियन्ता दिवस:-ई. विजय राज व ई. चांदनी प्रकाश

शहीद स्मारक में वृक्षारोपण कर मनाया गया अभियन्ता दिवस:-ई. विजय राज व ई. चांदनी प्रकाश

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, छपरा (बिहार):

युवा क्रांति रोटी बैंक और जंगल प्लानेट के संयुक्त तत्वावधान में शहर के अभियंताओं ने भारत के महान अभियन्ता व भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के जन्मदिन को अभियन्ता दिवस के रुप मे मनाया। इस अवसर पर संस्थापक ई. विजय राज व सचिव ई.चांदनी प्रकाश श्रॉफ ने विश्वेश्वरैया के चित्रपट के समीप दीप प्रज्वलन व पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इंजीनियर विजय राज ने कहा कि विश्वेश्वरैया महान इंजीनियर थे उनकी दृष्टि और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में समर्पण भारत के लिए कुछ असाधारण योगदान दिए है। जिनके पदचिन्हों पर चलकर हमें कीर्तिमान रचना है। हमे निराशा नही होना चाहिए यह राष्ट्र इंजीनियरों के बदौलत चल रहा है।ई. चांदनी प्रकाश ने कहा कि छपरा शहर को हरा-भरा करना सदैव यह हम सभी का प्रयास होगा। योजना को प्रगति देने में हमारे सभी अभियन्ता भाइयो का बड़ा योगदान है जो कभी कभी भूखे रहकर भी अपनी लगनशीलता मेहनतकश की मिसाल पेश करते है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अभियंताओं को उनके कार्य के प्रति लगन शीलता ईमानदारी कर्तव्य परायणता की शपथ भी दिलाई गई। गौरतलब है कि उक्त कार्यक्रम में शहीद स्मारक प्रांगण में विभिन्न प्रजाती के पेड़ पौधों को लगाया गया जिससे हरा भरा और सुंदर दिखे। ई. विजय राज ने कहा पिछले साल की तरह जिस तरह छपरा जंक्शन का सौंदर्यकरण करने का कोशिश किया गया उसी प्रकार से इस शहीद स्मारक पुलिस लाइन छपरा को सौंदर्यकरण किया जाएगा। सभी पुलिस लाइन छपरा के पुलिसकर्मी श्याम बिहारी जी और सदस्य अभिषेक नर्सरी, संरक्षक संजय राज उपस्थित रहे।सहित अन्य अभियंताओं ने संबोधित किया।

यह भी पढे

मशरक की खबरें :  बाइक दुर्घटना में घायल कांग्रेस नेता के घर पहुंचे बनियापुर राजद विधायक, जाना हाल चाल

गांव के बीच सड़क पर वर्षो से जल जमाव से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

आई आई टी पास कर भगवानपुर का निर वैर ने क्षेत्र का नाम किया रौशन

मोदी सरकार के योजनाओं का लाभ देशवासियों को मिल रहा है,कैसे ?

Leave a Reply

error: Content is protected !!