Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
प्रधानाचार्या मधुलिका श्रीवास्तव की सेवानिवृति पर विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित - श्रीनारद मीडिया

प्रधानाचार्या मधुलिका श्रीवास्तव की सेवानिवृति पर विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित

प्रधानाचार्या मधुलिका श्रीवास्तव की सेवानिवृति पर विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सचिन पांडेय, मांझी, सारण (बिहार):

मांझी अंचल अन्तर्ग संवेदना प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज दाउदपुर के परिसर में प्रधानाचार्या मधुलिका श्रीवास्तव की सेवानिवृति पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। वहीं प्रधानाचार्य प्रभात कुमार का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।

विद्यालय के शिक्षकों की ओर से उनको अंग-वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान बांसुरी वादक मुरारी जी ने लोगों का खूब मनोरंजन किया। समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने मधुलिका श्रीवास्तव के कार्यकाल व उत्तम व्यवहार की सराहना की। वहीं कहा कि सरकारी सेवा में एक दिन सभी को सेवानिवृत्त होना है।

मगर संसार में शिक्षक यानी गुरु के स्थान को कोई नही ले सकता। शिक्षक कभी रिटायर नही होते। शिक्षक समाज के प्रेरणा दायक होते है। सेवानिवृत प्रधानाचार्या ने सबका आभार प्रकट करते हुए कहा कि आप लोगों से मिले प्रेम व सम्मान को मैं जीवन भर नही भूलूंगी।

समारोह को मुख्य वक्ता ब्राह्मण हाई स्कूल छपरा की प्राचार्या नीरजा अस्थाना के अलावें शुभनारायण सिंह, रघुनाथ प्रसाद, प्रकाश कुमार सिंह, कुमार अर्नज, विद्यासागर विद्यार्थी, पुनीत रंजन आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद कुमार सिंह ने किया। व धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाध्यापक प्रभात कुमार ने किया। मौके पर मनोज सिंह, सौरभ कुमार प्रसाद, डॉ मनोरंजन कुमार मयंक, विजय सिंह, शैलेन्द्र पाण्डेय, अवधेश राय, पप्पू सिंह, अनवर हुसैन, राजीव कुमार शर्मा आदि समेत अनेक मौजूद थे।

यह भी पढ़े

भारत और फ्रांस के बीच कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर वार्ता

Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 का ऐसे पूरा होगा 40 दिन का इम्तिहान

कालाजार को लेकर धमदाहा में प्रशिक्षण कार्यक्रम  आयोजित:

सांसद पर पुलिस लाठी चार्ज करने के खिलाफ भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला जलाया

भगवानपुर हाट की खबरें :  आशा कार्यकर्ताओं ने तीसरे दिन सीएचसी के सामने प्रदर्शन किया

Leave a Reply

error: Content is protected !!