Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
फसल चक्र विधि से खेती करने से होगा मृदा में सुधार व मिलेगी मृदा को खाद - श्रीनारद मीडिया

फसल चक्र विधि से खेती करने से होगा मृदा में सुधार व मिलेगी मृदा को खाद

फसल चक्र विधि से खेती करने से होगा मृदा में सुधार व मिलेगी मृदा को खाद

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के बड़हरिया प्रखंड अंर्तगत भोपतपुर पंचायत के विशुनपुरा में सहायक तकनीकी प्रबंधक सतीश सिंह और सिकंदरपुर पंचायत के विश्वंभरपुर में सहायक तकनीकी प्रबंधक पूनम कुमारी की अध्यक्षता में रबी किसान चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसान चौपाल में किसानों को फसल चक्र अपनाकर खेती करने की सलाह दी गई।

 

फसल चक्र यानि फसलों को हेर फेर कर बना जैसे- दलहनी फसल के बाद अदलहनी फसल,गहरी जड़ वाली फसल के बाद उथली जड़ वाली फसल, अधिक खाद चाहने वाली फसल के बाद कम खाद चाहने वाली फसल, फसल लगाना चाहिए। इससे मिट्टी में सुधार होता है तथा मृदा में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक मिलता रहता हैं। साथ में मृदा के सतह में भी सुधार होता रहता है।

 

इसलिए किसान फसल चक्र अपनाकर खेती जरुर करें।चौपाल में कृषि विभाग की योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ में प्रधानमत्री किसान सम्मन निधि योजना के लाभुक किसान को निर्देश दिया गया कि वह अपना ईकेवाईसी और एनकेवाईसी जरुर करा लें। नहीं तो इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। साथ में पक्का बर्मी बेड बनाकर घर पर खाद तैयार करने की जानकारी दी गई।

 

वहीं शारदा देवी मुखिया और सरपंच मोजमिल अहमद ने बताया कि किसान आत्मा विभाग का समूह बना कर कृषि विभाग की योजना का लाभ आसानी से ले सकते हैं। क्योंकि सरकार अब कलस्टर में खेती कराना चाह रही है। जिसे समूह के माध्यम से आसानी से किया जा सकता है। साथ में प्रशिक्षण और परिभ्रमण भी कर सकते हैं।

मौके पर मुखिया शारदा देवी,कृषि समंवयक राकेश कुमार सिंह, किसान सलाहकार अनिल कुमार प्रसाद, राकेश कुमार गिरि और बिगू कुमार, मुखियापति राजीव कुमार सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

यह भी पढ़े

सिधवलिया की खबरें :  बरहीमा एन एच 27 पर नवनिर्मित टोल प्लाजा की हुई शुरुआत 

भारत में नाम बदलकर रह रहे बांग्लदेशी,कहाँ?

मोक्षदा एकादशी मोक्ष की प्राप्ति का विशेष दिन माना जाता है

एकीकृत 70 वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के लिए सीवान प्रशासन ने अन्तिम रूप दिया

अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने राज्य स्तरीय चुनाव की वैधता पर सहमति प्रदान किया, हर्ष

Leave a Reply

error: Content is protected !!