Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
महिला टीचर ने नाबालिग छात्र से कर ली शादी, घरवाले नहीं माने तो दोनों ने  पिया जहर  - श्रीनारद मीडिया

महिला टीचर ने नाबालिग छात्र से कर ली शादी, घरवाले नहीं माने तो दोनों ने  पिया जहर 

महिला टीचर ने नाबालिग छात्र से कर ली शादी, घरवाले नहीं माने तो दोनों ने  पिया जहर

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्‍क:

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

तमिलनाडु में एक महिला टीचर ने अपने नाबालिग छात्र से ही शादी रचा ली। जब घरवालों ने इस शादी को मानने से इनकार कर दिया तब दोनों ने जहर पी लिया। अब इस मामले में पुलिस ने महिला शिक्षिका को गिरफ्तार कर लिया है। घटना पेरम्बलूर जिले की है। सोमवार की रात पुलिस ने महिला शिक्षिका को उनके आवास से गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक यह महिला करीब 2 साल पहले टीचर ट्रेनिंग कोर्स के तहत विक्रामंगलम स्थित सरकारी हाई स्कूल में गई थीं। यहां वो एक 15 साल के छात्र को दिल दे बैठीं। यहां तक कि जब महिला स्कूल से निकल गईं तब भी दोनों के बीच रिश्ते थे। 22 अक्टूबर, 2021 को इन दोनों ने बिना अपने परिजनों को बताए शादी रचा ली।

बताया जा रहा है कि इसके बाद नाबालिग छात्र महिला टीचर को लेकर अपनी दादी के घर पहुंचा। हालांकि, यह घर खाली था और बंद पड़ा था। लेकिन लड़के को घर की चाभी के बारे में पता था और उसने वहां से चाभी ली और फिर यह दोनों इस घर में रहने लगे। हालांकि, जब लड़का सूरज ढलने के बाद तक घर नहीं पहुंचा तब उसकी मां ने उसे फोन किया। जिसके बाद उसने अपनी मां को बताया कि वो इस महिला से प्यार करता है और उसके साथ अपनी दादी के घर पर है।

लेकिन लड़के की मां ने महिला के साथ उसके रिश्ते को मानने से इनकार कर दिया और कहा कि वो उसे महिला के साथ रहने की इजाजत नहीं देंगी। मां के साथ हुई इस बातचीत के बाद लड़के और महिला ने एक साथ जहर पीकर अपनी जान देने का फैसला किया। दोनों ने जहर भी पी लिया। लेकिन लड़का कुछ ही देर बाद महिला को लेकर एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच गया। जहां इलाज के बाद दोनों सकुशल अपने-अपने घर लौट आए।

लड़के के घर लौटने के बाद उसके पिता ने थाने में जाकर महिला शिक्षिका के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला ने लालच देकर उनके नाबालिग बेटे से शादी रचाई है। इसके बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। पॉक्सो की एक अदालत ने महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

यह भी पढ़े

पति पत्‍नी बनाए शादी के खतरनाक नियम, सुनकर  लोग भड़क गए 

 अनियंत्रित पिकअप वैन ने बाइक सवार को मारा टक्कर,दो घायल

204 वाँ भीमा कोरेगाँव शौर्य दिवस मनाया गया

ताड़ी बेचने वालों ने बहरौली में एसएच 73 किया जाम 

चार बार के विधायक रहने के बाद सभापति बाबू के खाते में थे, मात्र 50 रुपये  

विजय बने बसन्तपुर मुखिया संघ के अध्यक्ष 

Leave a Reply

error: Content is protected !!