सीवान में सरकारी राशि गबन करने के मामले में मुखिया समेत 21 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):
सीवान जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड के पड़ौली पंचायत में पिछले वर्ष आई बाढ़ के दौरान फर्जीवाड़ा कर बाढ़ राहत राहत राशि का गबन किया जाना काफी महंगा पड़ गया। इस मामले में दोषियों की पहचान होने के बाद स्थानीय सीओ अजय कुमार ठाकुर ने पड़ौली के मुखिया अजीत कुमार सिंह, वार्ड नंबर चार के सदस्य भागीरथ पड़ित, वार्ड नंबर आठ की सदस्य कृष्णा देवी व वार्ड नंबर छह के सदस्य राजगृह कुंवर सहित 21 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
पंचायत अनुश्रवण समिति द्वारा अपात्र लोगों का नाम अनुमोदित कर सरकारी रुपए का गबन किया गया। कई दूसरे गांव के लोगों का नाम किसी वार्ड का निवासी होना बताकर रुपया निकाल लिया गया। पड़ौली पंचायत में बाढ़ राहत वितरण में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी किए जाने की शिकायत की गई थी। इसे लेकर विधायक देवेशकांत सिंह ने विधानसभा में सवाल उठाते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की थी।
मामले के संज्ञान में आने के बाद प्रशासन हरकत में आया। पूरे मामले की जांच कराई गई। जिसमें बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की पुष्टि हुई। पड़ौली गांव के अरविंद सिंह की पत्नी गीता देवी, वशिष्ठ सिंह की पत्नी कमलावती देवी, राज किशोर सिंह की बेटे रोहित कुमार सिंह, अवधेश सिंह की बेटे राणा प्रताप सिंह, विशेश्वर सिंह की पत्नी बिरजा देवी, रमिता सिंह के बेटे अभिषेक कुमार, राजगृह कुंवर के बेटे संजीव कुमार सहित 17 लोगों के नाम पर राशि की निकासी कराई गई। पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी है। वरीय अधिकारियों का निर्देश मिलते ही आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी।
यह भी पढ़े
गोरेयाकोठी विधायक देवेशकांत सिंह के वाहन को असमाजिक तत्वों ने ओवरटेक करके घेरा
रघुनाथपुर में परिवारिक कलह में युवक ने गोली मार की आत्महत्या
भगवानपुर में मामूली विवाद में अधेड़ की हत्या
कृषि विज्ञान केन्द्र चयनित पांच गांवो को विभिन्न प्रजातियों का बीज करा रहा है उपलब्ध