मशरक में वन विभाग ने आयोजित की पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक, मुखिया मारेंगे नीलगाय और जंगली सुअर

मशरक में वन विभाग ने आयोजित की पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक, मुखिया मारेंगे नीलगाय और जंगली सुअर

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

आपके खेतों में नील गाय और जंगली सूअर आतंक मचा रहा है तो घबराने की जरूरत नहीं है। इसका समाधान वन विभाग ने निकाला है। इसको लेकर पंचायत के मुखिया को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। बिहार सरकार के निर्देश के बाद वन विभाग ने मशरक प्रखंड कार्यालय परिसर के मनरेगा सभागार में मशरक, इसुआपुर प्रखंड के पंचायत के मुखियाओं की बैठक आयोजित की गयी।

बैठक में जंगली सूअर और नीलगाय को मारने की प्रकिया की जानकारी दी गई। मौके पर रेंजर सुषमा कुमारी , वनपाल अखिलेश्वर सिंह,वन कर्मी मो फरहान, कृष्णा प्रसाद समेत पंचायत स्तर के दर्जनों मुखिया जिसमे प्रखंड प्रमुख रवि प्रकाश सिंह मंटू, बहरौली मुखिया अजीत सिंह, इसुआपुर के डटरा पुरसौली मुखिया अजय राय,डुमरसन मुखिया बच्चा लाल साह, सोनौली मुखिया इम्तियाज खान उर्फ चुन्नू बाबू, दुरगौली मुखिया प्रतिनिधि सत्येंद्र सिंह,उप मुखिया पंकज सिंह मौजूद रहें।

मौके पर वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नीलगाय और जंगली सूअरों के आतंक से किसान परेशान रहते हैं इसी समस्या के निदान के लिए वन विभाग ने यह निर्णय लिया है कि फसलों को बर्वाद करने वाले नीलगाय एवं जंगली सूअर को मार दिया जाएगा। लेकिन इसके लिए विभाग द्वारा जारी प्रक्रियाओं का पालन करना होगा। पंचायत के मुखिया किसानों से मिले लिखित शिकायत पर विचार करेंगे।

लिखित शिकायत प्राप्त होने पर मुखिया गांव के अन्य बुजुर्गों के साथ प्रभावित किसान एवं स्थानीय वन उप परिसर पदाधिकारी या वन परिसर पदाधिकारी या वन क्षेत्र पदाधिकारी के साथ स्थल निरीक्षण करेंगे और वास्तविक स्थिति का आकलन करने के उपरांत एक पंचनामा बनाएंगे। जिसके बाद नीलगाय व जंगली सूअर को मारा जाएगा। वन अधिकारी ने बताया कि किसान को एक फार्म भरकर मुखिया जी के यहां जमा करना होगा फिर मुखिया जी के द्वारा जांच पड़ताल के बाद वह फार्म वन विभाग में जमा किया जाएगा फिर वह जिला मुख्यालय से स्वीकृति मिलते ही शूटर की सहायता से मार दिया जाएगा। वही बैठक में कृषि वानिकी योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

यह भी पढ़े

मशरक स्टेशन रोड से साइकिल चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद

समस्‍तीपुर पुलिस ने सुजीत कुमार चौधरी हत्याकांड का किया खुलासा

नालंदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 साइबर ठग को किया गिरफ्तार

पटना में 51 जगहों पर इमरजेंसी कॉल बॉक्स लगायें गये

बड़हरिया: रात्रि प्रहरियों का दो साल से नहीं मिला वेतन

रोड पर सब्जी बेचने वाले एक शख्स के अकाउंट में 172 करोड़ 81 लाख 59 हजार रुपये

संघवाद पर संसद संशोधन नहीं कर सकती है-पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई

क्या मणिपुर में अफीम की खेती भी मुख्य कारण है?

अंगदान को बढ़ावा देने की क्यों आवश्यकता है?

ग्रामीण भारत में प्राथमिक शिक्षा की क्या स्थिति है?

Leave a Reply

error: Content is protected !!