Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
बिहार की शिक्षा व्यवस्था के प्रति समर्पित थे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ मिश्र : चुल्हन प्रसाद सिंह - श्रीनारद मीडिया

बिहार की शिक्षा व्यवस्था के प्रति समर्पित थे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ मिश्र : चुल्हन प्रसाद सिंह

बिहार की शिक्षा व्यवस्था के प्रति समर्पित थे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ मिश्र : चुल्हन प्रसाद सिंह

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

# शिक्षकों ने पूर्व मुख्यमंत्री की 84वीं जयंती की भावभीनी श्रद्धांजलि दी

श्रीनारद मीडिया,  मनोज तिवारी, छपरा (बिहार):


बिहार के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके, बिहार के कांग्रेस मंत्रिमंडल के अंतिम मुख्यमंत्री डॉ जगन्नाथ मिश्रा जी का आज़ 84 वा जन्मदिवस पर बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ सारण के द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इनका जन्म 24 जून 1937 ईस्वी को हुआ था, इनका निधन 19 अगस्त 2019 को हो गया। इन्होंने अपने जीवन की शुरुआत अर्थशास्त्र के प्राध्यापक के रूप में की थी। डॉ मिश्र बिहार विश्वविद्यालय में पढ़ाने के दौरान ही अपनी अभीरुचानुसार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हुए। डॉ मिश्र 1975 में पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री बने। दूसरी बार उन्हें 1980 में कमान सौंपी गई और आखरी बार 1989 से 1990 तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे। वे 1995- 96 मे अपनी राजनीतिक कुशलता के फलस्वरुप केंद्रीय मंत्री बने। शिक्षा एवं शैक्षणिक माहौल के प्रति समर्पित बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्री जगरनाथ मिश्रा जी का जीवन अविस्मरणीय है, बिहार की शिक्षा नीति मे उनके सहयोग को भुला पाना असंभव ही नहीं नामुमकिन है। शिक्षकों की स्थिति में सुधार के लिए जितना सराहनीय कार्य डॉ जगन्नाथ मिश्र के द्वारा किया गया ऐसा सराहनीय कार्य की अपेक्षा वर्तमान सरकार से शिक्षा जगत करता आ रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में उनके अभूतपूर्व योगदान को देखते हुए बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ की तरफ से

 

उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों में भरत प्रसाद अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक संघ सारण, चुल्हन प्रसाद सिंह पूर्व सचिव , शंकर यादव ,रमेश लालसाह अध्यक्ष,पूर्व अनुमंडल सचिव नागेंद्र सिंह, विजय कुमार सिंह,अनुमंडल सचिव अवधेश यादव ,सुजीत कुमार अनुमंडल सचिव, विष्णु कुमार संयुक्त सचिव, मनोज कुमार यादव अरुण तिवारी , दिलीप कुमार ,विनोद ,जितेंद्र राम ,मनोज शर्मा , प्रखण्ड सचिव सुनील कुमार ,राकेश यादव ,डा o दीनबंधु मांझी, सुनील राय, जय प्रकाश राय ,सुनील कुमार गुप्ता,पंकज कुमार,बब्लू कुमार गुप्ता, अंसार आलम,चंदन कुमार नट, धर्मेंद्र कुमार समीर, विनोद कुमार ठाकुर, विनोद कुमार सिंह डॉ रजनीश कुमार ,सतीश कुमार ,गोपी इंद्र कुमार ,मुकेश कुमार,अनवारूल हक, रसूल खान, विनोद कुमार यादव,अनिल कुमार सिंह, राजेश शुक्ला, राजीव चौधरी, सत्येंद्र पांडे , प्रमोद कुमार, रवि कुमार, सुरेंद्र यादव इत्यादि शामिल हैं।

Leave a Reply

error: Content is protected !!