मांझी इंटर कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो० हरेंद्र सिन्हा का निधन

मांझी इंटर कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो० हरेंद्र सिन्हा का निधन

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया‚ सचिन पांडेय‚ मांझी‚ सारण (बिहार)

सारण जिले के मांझी प्रखंड के  इंटर कॉलेज के पूर्व प्राचार्य तथा माँझी नगर पंचायत के सुघर छपरा गांव निवासी प्रो हरेन्द्र सिन्हा 58 वर्ष का शनिवार की देर शाम हार्ट अटैक के बाद इलाज के क्रम में निधन हो गया। रविवार को माँझी श्मसान घाट पर उनका दाह संस्कार सम्पन्न हो गया।

मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र रजत गौरव ने दी। शव यात्रा में माँझी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि बिट्टू कुमार राय प्रखण्ड राजद अध्यक्ष बिनय कुमार यादव माँझी इंटर कॉलेज के पूर्व प्राचार्य रघुनाथ ओझा, प्रो पृथ्वीनाथ ओझा, प्रो अरविंद कुमार गिरी, प्रो सुनील सिंह, प्रो मीर आलम खान, अनिल वर्मा, रामाकांत प्रसाद, शशिभूषण सिंह तथा सुनील सिन्हा के अलावा कॉलेज के कर्मी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण आदि मौजूद थे।

ज्ञात हो की विगत आठ वर्षों से सरकार से मिलने वाली अनुदान राशि अद्यतन अब तक लंबित है ! यही नही विगत 15 महीनों से शिक्षा विभाग के पदाधिकारीगण की उदासीनता के कारण महाविद्यालय रणभूमि बन कर रह गया है जिसके कारण आंतरिक श्रोत से मिलने वाला मानदेय भुगतान भी नही हो पा रहा था।इस वजह से भी स्व सिन्हा आर्थिक तथा मानसिक रूप से बेहद परेशान थे।

बताते चलें कि प्राचार्य पद के विवाद में माँझी इंटर कॉलेज के कर्मियों के मानदेय का भुगतान दिसम्बर 2021 से बन्द था। मालूम हो कि प्राचार्य पद के विवाद में उन्हें नवंबर 2021 में अवैध तरीके से प्राचार्य पद से पदच्युत कर दिया गया था,

जिस प्रकरण के निष्पादन हेतु निदेशक, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना के द्वारा दिनांक- 20/02/2023 को महाविद्यालय के अध्यक्ष पद पर राजेन्द्र काॅलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो डा० देवेन्द्र कुमार सिंह को पदासीन किया गया है और अध्यक्ष के द्वारा 15/03/2023 तक समुचित समाधान कर देने के लिए आश्वस्त कराया था।

यह भी पढ़े

बिहार के पांच सीनियर IAS अफसर ट्रेनिंग में जायेंगे मसूरी

पल साक्षी द्वारा संग्रहित दान राशि को सांसद राजीव प्रताप रूडी ने तुर्किये-सीरिया भूकम्प पीड़ितों के सहायतार्थ यूनिसेफ को  भेजा

स्वतंत्रता सेनानी स्व रघुबीर सिंह की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम को लेकर हुई बैठक

Leave a Reply

error: Content is protected !!