प्रतिमा विसर्जन पथराव कांड में चार गिरफ्तार, छापेमारी जारी

प्रतिमा विसर्जन पथराव कांड में चार गिरफ्तार, छापेमारी जारी

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

*पुलिस ने दोनों पक्षों के सात को बनाया नामजद, 10-15 अज्ञात

श्रीनारद मीडिया, सीवान(बिहार):

सीवान जिला बड़हरिया थाना क्षेत्र के बहुआरा कादिर में शुक्रवार को सरस्वती प्रतिमा के विसर्जन के लिए जुलूस ले जाने के दौरान दो पक्षों में हुई झड़प को लेकर पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।इसमें दोनों पक्षों के सात लोगों को नामजद किया गया है।

जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगाकर छापेमारी कर रही है। जबकि 10-15 लोगों को अज्ञात रखा गया है। जिन्हें पुलिस धीरे-धीरे चिह्नित कर रही है।इधर थानाध्यक्ष रुपेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में बहुआरा कादिर में शुक्रवार की रात में छापेमारी कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार लोगों में मूरत राम,सेराज कुरैशी,अक्षय राम व नेसार कुरैशी शामिल हैं।

शेष नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभी-भी छापेमारी कर रही हैं।वहीं एहतियातन अभी भी घटनास्थल पर पुलिस मौजूद है। हालांकि झड़प के बाद मामला बिल्कुल शांत हो चुका है।लेकिन पुलिस किसी बक्शने के मूड में नहीं है। गत वर्ष भी उसी स्थान पर मूर्ति विसर्जन के दौरान झड़प हुई थी। झड़प की वजह डीजे बजाना बतायी जाती है।

यह भी पढ़े

 रूद्र महायज्ञ मे रोटरी क्लब आफ सिवान संकल्प ने लगाया निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

सिसवन की खबरें : टेंपो पलट जाने से टेंपो चालक घायल

गौरव तायल बने अग्रवाल वैश्य समाज कुरुक्षेत्र के युवा जिलाध्यक्ष एवं शुभम सिंगला महासचिव 

राष्ट्रीय अधिवेशन से लौटकर बोले नायब सैनी बीजेपी ही देश के लिए आशा और कांग्रेस केवल निराशा 

केयू के प्रबंधन अध्ययन संस्थान में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 

Leave a Reply

error: Content is protected !!