G-20 Summit 2023:दो दिन में 15 लीडर्स से मिलेंगे मोदी

G-20 Summit 2023:दो दिन में 15 लीडर्स से मिलेंगे मोदी

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

नई दिल्ली में 9 से 10 सितंबर को होने वाली G20 समिट की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। G20 मेंबर्स के मेहमानों के आने का सिलसिला जारी है। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जियो मेलोनी के बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ नई दिल्ली पहुंच चुके हैं। उन्हें केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने रिसीव किया। प्रधानमंत्री बनने के बाद सुनक पहली बार भारत आए हैं।

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा भी पत्नी के साथ दिल्ली पहुंचे हैं। G20 समिट के दौरान प्रधानमंत्री मोदी 15 वर्ल्ड लीडर्स से बाइलेट्रल बातचीत करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इनमें से 3 द्विपक्षीय वार्ता उनके आवास पर होंगी। मोदी ने मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जुगनाथ से मुलाकात की। इसके बाद वो बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मिले। दोनों के बीच करीब 27 मिनट बातचीत हुई।

सऊदी अरब के फाइनेंस मिनिस्टर मोहम्मद अब्दुल्लाह अब्दुलअजीज अल जदान नई दिल्ली पहुंचे। क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (MBS) इस समिट के लिए भारत नहीं आए हैं।
सऊदी अरब के फाइनेंस मिनिस्टर मोहम्मद अब्दुल्लाह अब्दुलअजीज अल जदान नई दिल्ली पहुंचे। क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (MBS) इस समिट के लिए भारत नहीं आए हैं।
यूरोपीय यूनियन की प्रेसिडेंट उर्सला वॉन डेर लिन भी भारत पहुंचीं। नई दिल्ली में उन्हें कॉमर्स एंड इंडस्ट्री में मिनिस्टर ऑफ स्टेट अनुप्रिया पटेल ने रिसीव किया।
यूरोपीय यूनियन की प्रेसिडेंट उर्सला वॉन डेर लिन भी भारत पहुंचीं। नई दिल्ली में उन्हें कॉमर्स एंड इंडस्ट्री में मिनिस्टर ऑफ स्टेट अनुप्रिया पटेल ने रिसीव किया।
इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड की मैनेजिंग डायरेक्टर क्रिस्टलिना जिर्योजिवा भी भारत पहुंच चुकी हैं।
इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड की मैनेजिंग डायरेक्टर क्रिस्टलिना जिर्योजिवा भी भारत पहुंच चुकी हैं।
दिल्ली पहुंचने के बाद न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में ब्रिटिश PM ने कहा- G20 भारत के लिए बहुत बड़ी कामयाबी है। सही वक्त पर सही देश इस मेगा इवेंट को होस्ट कर रहा है। उम्मीद है कि दो दिन की समिट के दौरान कई मुद्दों पर विचार होगा और बड़े फैसले लिए जाएंगे।
दिल्ली पहुंचने के बाद बातचीत में ब्रिटिश PM ने कहा- G20 भारत के लिए बहुत बड़ी कामयाबी है। सही वक्त पर सही देश इस मेगा इवेंट को होस्ट कर रहा है। उम्मीद है कि दो दिन की समिट के दौरान कई मुद्दों पर विचार होगा और बड़े फैसले लिए जाएंगे।

हमें चुनौतीपूर्ण समय में अध्यक्षता मिली
समिट शुरू होने से एक दिन पहले G20 शेरपा अमिताभ कांत ने कहा- भारत को इस संगठन की अध्यक्षता चुनौतीपूर्ण समय में मिली है। दुनिया आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रही है।

कांत ने आगे कहा- भारत ने महसूस किया कि हमें अपनी अध्यक्षता ‘वसुधैव कुटुंबकम’- दुनिया एक परिवार है की थीम के साथ शुरू करनी चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत की अध्यक्षता समावेशी, निर्णायक और महत्वाकांक्षी होनी चाहिए। हम इस पर खरे उतरे हैं।

चीन के प्रधानमंत्री भी आएंगे
चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग भी कुछ देर में नई दिल्ली पहुंचेंगे। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनिपिंग G20 समिट में शामिल होने के लिए भारत नहीं आ रहे हैं। पुतिन की जगह उनके विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव रूस का प्रतिनिधित्व करेंगे।

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज आज सुबह भारत पहुंचे। वहीं, मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनौथ ​​​​​और नाइजीरिया के राष्ट्रपति अहमद तिनुबु भी पहले आ चुके हैं। राष्ट्रपति अहमद तिनुबु का स्वागत मराठी धुनों के साथ किया गया। वो G20 के गेस्ट के तौर पर शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। ​

तस्वीर भारत मंडपम की है, जहां G20 समिट का आयोजन होगा।
तस्वीर भारत मंडपम की है, जहां G20 समिट का आयोजन होगा।
G20 समिट 9-10 सितंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हो रहा है। इसको लेकर दिल्ली में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
G20 समिट 9-10 सितंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हो रहा है। इसको लेकर दिल्ली में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

G20 

  • G20 समिट के डिनर के लिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और एचडी देवेगौड़ा को भी न्योता भेजा गया है। देवेगौड़ा ने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए कार्यक्रम में शामिल होने से इनकार कर दिया।
  • भारत आने से पहले स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज कोरोना संक्रमित हो गए। उनकी जगह वाइस प्रेसिडेंट नादिया कैल्विनो सांतामारिया और विदेश मंत्री जोस मैनुअल अल्बेरेस समिट में शामिल होंगे।
  • चीन और यूरोपियन यूनियन ने अफ्रीकन यूनियन को G20 में शामिल करने के लिए भारत का समर्थन किया है।
  • भारतीय वायुसेना ने चीन-पाकिस्तान बॉर्डर पर चल रही त्रिशूल एक्सरसाइज को रोक दिया है। राफेल, सुखोई, मिग, मिराज और चिनूक जैसे फाइटर्स को G20 समिट की सुरक्षा में तैनात कर दिया गया है।
  • G20 शिखर सम्मेलन के इकलौते कल्चरल इवेंट में भारतीय‎ संगीत की समृद्ध विरासत व ताकत‎ दर्शाने के लिए भारत संगीत दर्शनम्‎ कार्यक्रम होगा। ‘गांधर्व‎ आतोद्यम’ नाम का यह कार्यक्रम तीन ‎घंटे का होगा। इसमें हिंदुस्तानी संगीत,‎ कर्नाटक संगीत और भारतीय लोक‎संगीत में इस्तेमाल होने वाले सभी‎ पारंपरिक वाद्यों (ट्रेडीशनल इंस्ट्रूमेंट्स) को एक साथ पेश‎ किया जाएगा।‎

    78‎ कलाकार भारत के 78 पारंपरिक वाद्य‎ बजाएंगे। 78 वाद्यों में 34 हिंदुस्तानी, 18‎ कर्नाटक व 26 लोक संगीत के वाद्य‎ शामिल हैं।‎ इसमें फिल्मी धुन का इस्तेमाल‎ नहीं होगा। समापन पर सभी 78 वाद्य यंत्रों के साथ मिले सुर मेरा तुम्हारा बजाया जाएगा।

  • यह भी पढ़े………..
  • विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर डा • राकेश सिंह ने दिए टिप्स
  • G-20 Summit 2023: वैश्विक नेताओं का दिल्ली पहुंचना जारी

Leave a Reply

error: Content is protected !!