लड़की को यूपी से उठाया..बिहार में ट्रैक पर मिला शव:सीवान में मां बोली- छेड़खानी करते थे, केस किया तो बदमाशों ने मार डाला

लड़की को यूपी से उठाया..बिहार में ट्रैक पर मिला शव:सीवान में मां बोली- छेड़खानी करते थे, केस किया तो बदमाशों ने मार डाला

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

सीवान में एक युवती (21 वर्ष ) का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। लड़की यूपी की थी। मृतका की मां ने हत्या का आरोप लगाया है। बताया कि बेटी से कुछ मनचलों ने छेड़खानी और मारपीट की थी। उनके खिलाफ केस दर्ज कराया।
आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में गुरुवार (31 अगस्त) को पेश होने का नोटिस जारी हुआ था। एक दिन बाद ही आरोपियों ने शुक्रवार (1 सितंबर) को बेटी को घर से उठा लिया। फिर हत्या कर आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को 500 मीटर दूर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया युवती का शव सीवान-गोरखपुर मुख्य रेलखंड के रेलवे ट्रैक पर मैरवा थाना क्षेत्र के नरहिया ढाला के पास मिला। युवती उत्तर प्रदेश के देवरिया के बनकटा थाना अंतर्गत भटवलिया गांव निवासी है। जो घटनास्थल से 500 मीटर की दूरी पर है

4 महीने पहले की थी छेड़खानी और मारपीट
मृतका की मां मुन्नी देवी ने आरोप लगाया है कि गांव के कुछ मनचलों ने मई में युवती और उसकी छोटी बहन के साथ छेड़खानी की थी। जब इन दोनों ने इसका विरोध किया तो दोनों के साथ मारपीट भी की थी। इस संबंध में बनकटा थाने में मुन्नी देवी ने आवेदन दिया था।इसमें गांव के ही विजय कुमार(38) उसके बेटे सतीश कुमार(18), विजय के पिता बेचू प्रसाद(60), पड़ोसी जवाहर लाल(40), रानू कुमार(25), चंदन कुमार(18) और अभय राज(30) को आरोपी बताते हुए केस दर्ज करवाया था।

घर से उठाकर ले गए, बाहर से लगा दिया ताला
मृतका के भाई कुंदन कुमार ने आरोप लगाया कि शुक्रवार (1 सितंबर) की अहले सुबह सभी लोग घर में सोए थे। इसी दौरान करीब 4 बजे सभी आरोपियों ने घर में घुसकर बहन को घर से बाहर ले गए। घर में मेन गट पर बाहर से ताला लगा दिया।परिजन जब सुबह जागे तो देखा की उनकी बेटी गायब है। काफी खोजबीन की जब तक उन्हें जानकारी मिली। फिर एक शव नरहीया ढाला के पास पड़ा मिला। जाकर देखा तो बहन की लाश पड़ी थी।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है
सूचना पर पहुंची मैरवा थाने की पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में मैरवा थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया – पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद यह जानकारी लगेगी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है या हत्या कर शव को फेंक दिया गया है। बनकटा थाना में पहले से ही प्राथमिक दर्ज है। बनकटा थाना की भी पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

यह भी पढ़े

संस्कृति संसद 2023 की तैयारी बैठक

ब्राउन शुगर के साथ तस्कर भी हुए गिरफ्तार

एक देश एक चुनाव का लिए समिति का हुआ गठन

बिहार के अब सरकारी स्कूल के बच्चे भी खाएंगे एसी की ठंडी हवा, टीवी और फ्रिज लगाने का भी निर्देश

”जी20 शिखऱ सम्मेलन को लेकर दिल्ली पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए हैं.”

मशरक के दक्षिण टोला गांव में जमीनी विवाद में मारपीट, 6 घायल

Leave a Reply

error: Content is protected !!