Good Friday 10 facts

Hindustan Hindi News


Good Friday 10 facts: गुड फ्राइडे का दिन  ईसाई धर्म के लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। गुड फ्राइडे के दिन प्रभु यीशु को सूली पर चढ़ाया गया था। जिस कारण कई लोग गुड फ्राइडे वाले दिन शोक मनाते हैं। इस साल कल यानि 7 अप्रैल को गुड फ्राइडे मनाया जाएगा, जिसकी तैयारियां बहुत पहले से ही शुरू हो चुकी हैं। इसे ग्रेट फ्राइडे, होली फ्राइडे, ब्लैक फ्राइडे के नाम से भी जाना जाता है।

गुड फ्राइडे का पर्व मानव समाज को प्रेम, ज्ञान और अहिंसा का संदेश देने के लिए मनाया जाता है। इस दिन ईसाई लोग काले रंग के कपड़े पहनकर प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा मांगते हैं और कई जगह प्रभु यीशु की पदयात्रा भी निकाली जाती है।  हर साल गुड फ्राइडे का पर्व ईस्टर संडे से पहले पड़ने वाले शुक्रवार के दिन मनाया जाता है, ऐसे में गुड फ्राइडे से जुड़े 10 तथ्यों के बारे में आगे हम जानेंगे। 

यहां जानें गुड फ्राइडे से जुड़े 10 रोचक तथ्यों के बारे में

1. गुड फ्राइडे  से करीब 40 दिन पहले ईसाई धर्म के लोग उपवास या व्रत का विधि-विधान से पालन करते हैं।

2. गुड फ्राइडे के दिन की गणना चांद के आकार और जूलियन कैलेंडर के आधार पर की जाती है। 

3. गुड फ्राइडे का अर्थ है पवित्र शुक्रवार। जिसे ईसा मसीह के मृत्यु दिवस के तौर पर मनाया जाता है। 

4. गुड फ्राइडे वाले दिन ईसा मसीह द्वारा कहे गए सात अंतिम वाक्यों को प्रार्थना के दौरान व्यथित किया जाता है। 

5. इस दिन दोपहर 12 बजे से लेकर दोपहर के 3 बजे तक भगवान यीशु को याद किया जाता है। इस दौरान भगवान यीशु के प्रतीक चिन्ह क्रॉस को चूमकर उन्हें याद किया जाता है। 

ये भी पढ़ें:-  गुड फ्राइडे के दिन इन संदेशों को भेजकर करें अपनों को विश

6. इस दिन ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाए जाने के बाद वह तीसरे दिन यानी रविवार को पुनर्जीवित हो गए, जिस कारण गुड फ्राइडे के बाद ईस्टर संडे मनाया जाता है। 

7. इस दिन लोग चर्च में जाकर ईसा मसीह से प्रार्थना करते हैं, लेकिन चर्च में घंटी नहीं बजाते। गुड फ्राइडे वाले दिन प्रसाद के तौर पर मीठी रोटियां बांटी जाती हैं। 

8. आज के दिन ईसाई धर्म के लोग सामाजिक कार्य  जैसे दान, दक्षिणा इत्यादि देते हैं। इस दिन ईसाई धर्म के लोग बेहद कम भोजन ग्रहण करते हैं। 

9. इस दिन चर्च और ईसाई धर्म के लोगों के घरों से सजावट की वस्तुओं को ढक या हटा लिया जाता है।  

जबकि बरमूडा देश में इस दिन आसमान में पतंगे उड़ाई जाती हैं। 

10. क्यूबा, ब्राजील, कनाडा, जर्मनी, मेक्सिको समेत अन्य कई ईसाई परंपराओं को मानने वाले देशों में गुड फ्राइडे के दिन राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया जाता है। इस दिन विदेशों में कई तरह के कार्यक्रमों पर रोक लग जाती है। 

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow



Source link

Leave a Reply

error: Content is protected !!