Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का निधन, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि. - श्रीनारद मीडिया

ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का निधन, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि.

ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का निधन, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि.

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

कुन्नूर हेलीकाप्टर हादसे में गंभीर रूप से घायल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन की खबर से पूरा देश सकते में हैं। सभी देशवासी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे थे, लेकिन बुधवार को वरुण सिंह जिंदगी की जंग हार गए। पिछले एक हफ्ते से कमांड अस्पताल, बेंगलुरु में उनका इलाज चल रहा था। बीती 8 दिसंबर को कुन्नूर की नीलगिरि पहाड़ियों में एमआई17 वी5 हेलीकाप्टर क्रैश हो गया था। जिसमें सीडीएस जनरल बिपिन रावत और 12 अन्य लोगों की मौत हो गई थी।

भारतीय वायुसेना ने ट्वीट कर ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन की खबर दी थी। जिसके बाद  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत तमाम लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

राष्ट्रपति ने व्यक्त की संवेदनाएं

ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन पर राष्ट्रपति के ट्विटर अकाउंट पर लिखा गया कि यह जानकर दुख हुआ कि ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ने जीवन के लिए संघर्ष करने के बाद आज अंतिम सांस ली। हेलीकाप्टर दुर्घटना में बुरी तरह घायल होने के बावजूद उन्होंने वीरता और अदम्य साहस का परिचय दिया, राष्ट्र उनका आभारी है। उसके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी श्रद्धांजलि

पीएम मोदी ने ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया कि ग्रुप कैप्टन वरुण ने गर्व के साथ देश की सेवा की, उनके निधन की खबर से बेहद आहत हूं। राष्ट्र के लिए उनकी समृद्ध सेवा को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। उनके परिवार और मित्रों के प्रति मेरी संवेदनाएं।

रक्षा मंत्री ने ट्वीट कर जताया दुख

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया कि, IAF पायलट, ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन के बारे में जान कर शब्दों से परे दुख हुआ। वे एक सच्चे योद्धा थे जो अंतिम सांस तक लड़ते रहे। मेरी गहरी संवेदनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं। दुख की इस घड़ी में हम परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं।

गृह मंत्री ने दी श्रद्धांजलि

गृह मंत्री अमित शाह दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, कुन्नूर में हेलीकाप्टर दुर्घटना के बाद चोटों से जूझ रहे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। ईश्वर वीर की आत्मा को शांति दे और उनके परिवार को शक्ति प्रदान करे। मैं गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ। शांति शांति शांति।

भारतीय सेना ने व्यक्त किया शोक

भारतीय सेना के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने लिखा, थल सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे और भारतीय सेना के सभी रैंकों ने ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन पर हार्दिक संवेदना व्यक्त की हैं। 08 दिसंबर 21 को कुन्नूर में दुर्भाग्यपूर्ण हेलीकाप्टर दुर्घटना के बाद आज सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया।

बीजेपी अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि

बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने ट्वीट किया कि, तमिलनाडु हेलीकाप्टर हादसे में घायल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह जी की उपचार के दौरान मृत्यु के समाचार से आहत हूं। उनकी वीरता और देश के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ। दुःख की इस घड़ी में पूरा देश उनके परिवार के साथ है। जय हिंद

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!